ग्रूमिंग टिप्सपरवरिशस्वास्थ्य और बीमारियां

बच्‍चों के चेहरे पर सफेद दाग देखकर डर जाते हैं Parents, जानें इसकी वजह और ठीक करने के तरीके

बच्चों की त्वचा (Skin) बड़ी कोमल और नाजुक होती है। जरा सी लापरवाही या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए, बच्चों की त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बार बच्चों के चेहरे पर सफेद दाग जैसे नजर आने लगते हैं। पेरेंट्स बच्चों के चेहरे पर निकलने वाले सफेद दागों को देखकर चिंतित हो जाते हैं।

पेरेंट्स को डर लगता है कि कहीं ये कोई बीमारी या शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी तो नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि चेहरे पर सफेद दाग विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से होते हैं। तो कुछ इसे विटिलिगो (Vitiligo) जैसी बीमारी से जोड़कर देखने लगते हैं। आज के इस लेख में हम बच्चों के चेहरे पर सफेद दाग क्यों होते हैं और इसे कम करने के लिए उपाय के बारे में जानेंगे?

चेहरे के सफेद धब्बे होने के कारण

स्किन एक्‍सपर्ट की मानें तो बच्चों के फेस पर नॉर्मली ऐसे सफेद दाग होने को मेडिकल भाषा में पिट्रिआसिस एल्बा कहते हैं। ऐसा स्किन ड्राई होने की वजह से हो सकता है। इन सफेद दाग को दूर करने के लिए त्वचा को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाएं, जिससे ड्राईनेस दूर हो। 

केमिकल से बचाएं

बच्चों की स्किन को केमिकल से बचाएं। फेस पर सख्त साबुन या फिर फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचें। हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बच्चे की स्किन को डैमेज कर सकते हैं। इससे त्वचा रूखी होकर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

बच्चों को लगाएं सनस्क्रीन

बच्चों की स्किन धूप से भी डैमेज हो सकती है। इसलिए 6 महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों के फेस पर रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। खासतौर से धूप में जाने से पहले बच्चों को भी सनस्क्रीन लगाएं। इससे स्किन टैन नहीं होगी और फेस पर सफेद धब्बे उभरकर सामने नहीं आएंगे। इन बातों का ख्याल रखेंगे तो बच्चे के फेस पर नजर आने वाले सफेद दाग धब्बे हल्के पड़ने लगेंगे और धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

डॉक्टर का कहना है कि अगर फेस पर दिखने वाले ये सफेद दाग धब्बे तेजी से बढ़ रहे हों या आसपास फैल रहे हैं हो तो डॉक्टर को दिखा लें। अगर सफेद दाग लाल होने लगें या उसमें खुजली होने लगे तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button