Periods: पीरियड्स के दर्द को न करें नजरअंदाज, समझिए कब नॉर्मल और कब है ये दर्द खतरनाक


Periods Pain: पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस होता है. इस दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है. कई सालों से महिलाओं को बताया जाता है कि पीरियड्स के दौरान होने वाल दर्द नॉर्मल हैं. ऐसे में महिलाएं पीरियड्स में होने वाले दर्द को नजरअंदाज कर देती है. क्या आप जानते हैं पीरियड्स के तेज दर्द होना आपकी सेहत को लेकर कई बड़ी वॉर्निंग देती है. आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कब नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पीरियड्स के दर्द को ना करें नजरअंदाज | Periods Pain
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह हमारी सेहत को लेकर एक बड़ी वॉर्निंग साइन हो सकती है. पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन को मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया कहते हैं. डिसमेनोरिया यूट्रस के सिकुड़ने की वजह से होता है. पीरियड्स के दौरान उल्टी के साथ तेज ऐंठन होती है तो इसे नजरअंदाज ना करें.
एंडोमेट्रियोसिस का संकेत | Periods Pain
पीरियड्स में तेज दर्द और ऐंठन की समस्या एंडोमेट्रियोसिस का बड़ा लक्षण हो सकता है. डॉक्टर के अनुसार जब यूट्रस का कुछ हिस्सा शरीर के दूसरे हिस्से में बढ़ने लगता है. ऐसे में टिशू में तेज दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है. ऐसे में महिलाएं मां नहीं बन सकती है. एडेनोमायसिस में यूट्रस के अंदर का टिशू उसके यूट्रस की मांसपेशियों में बढ़ जाता है. इस वजह से पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और दर्द हो सकता है.
एंडोमेट्रियोसिस का कारण | Periods Pain
एंडोमेट्रियोसिस का कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, नींद की कमी है. इसके अलावा एंडोमोट्रियोसिस का कारण कुछ बीमारियों की वजह से हो सकता है जैसे, PCOS, एडेनोमायोसिस, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज और फाइब्रॉइड्स जैसी कंडीशन आदि.
डॉक्टर से कब मिलें | Periods Pain
-
अगर पहले आपके पीरियड्स के दौरान दर्द नहीं होता था. लेकिन आब दर्द शुरू हो गया है. धीरे-धीरे दर्द बढ़ रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिे.
-
पीरियड्स शुरू होने के 3 दिन बाद भी दर्द बना रहता है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
-
दर्द के साथ हैवी ब्लीडिंग या फिर बडे-बड़े क्लॉट्स आना





