Pregnancy First Trimester: गर्भवती में महिलाओं में अक्सर कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं। इसमें सबसे सामान्य है- वजन बढ़ना। कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं, जिनका वजन प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही यानी 1 से 3 महीने में ही बढ़ने लगता है, जबकि कुछ महिलाओं में इसी दौरान वजन कम भी होता है। इसे लेकर अक्सर महिलाओं के मन में डर बना रहता है। कई महिलाएं सवाल भी पूछती हैं कि क्या प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की पहली तिमाही में वजन घटना सामान्य है या यह किसी समस्या की ओर संकेत करता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं का वजन घट सकता है। इसमें हैरानी जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस जैसी कई समस्याएं ज्यादा होती हैं। उनके शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेस की वजह से भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में वजन कम होना नॉर्मल होता है। जब ये समस्याएं कम होने लगेंगी तो वजन भी बढ़ने लगेगा।

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हेल्दी वेट (Health Weight) करें मेंटेन
हेल्दी फूड्स खाएं
प्रेग्नेंसी में वेट मेंटेन रखने के लिए महिलाओं को हेल्दी फूड्स ही खाने चाहिए। उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस जैसी परेशानियां होने पर भी खाना नहीं छोड़ना चाहिए। इससे बच्चे की ग्रोथ और महिला की सेहत दोनों अच्छी बनती है।
विटामिन-मिनरल्स से भरपूर चीजें लें
प्रेग्नेंसी में सिर्फ हेल्दी डाइट ही पर्याप्त नहीं होती है। साथ ही विटामिन-मिनिरल्स से भरपूर चीजें भी लेनी चाहिए। इससे वजन मेंटेन होगा और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी। इसका असर बच्चे की ग्रोथ पर भी होगा।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूरी
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इंटेंस एक्सरसाइज प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। उन्हें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक जैसी चीजें करनी चाहिए, इसका फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें: आंख फड़कना शुभ-अशुभ का संकेत ही नहीं, इस Vitamin की कमी से भी होता है ऐसा
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कितना वजन सही?
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं का आधा से ढाई किलो वजन बढ़ना नॉर्मल होता है। अगर प्रेग्नेंसी से पहले आपका वेट हेल्दी था तो दूसरी और तीसरी तिमाही में आपका वजन हर हफ्ते लगभग आधा किलो बढ़ना चाहिए। पहले तीन महीनों में आपका वजन बहुत कम बढ़ता है, इसलिए इस समय कोई एक्स्ट्रा कैलोरी की जरूरत नहीं होती है। मगर, दूसरी तिमाही में आपको रोज 340 एक्स्ट्रा कैलोरी और तीसरी तिमाही में 450 एक्स्ट्रा कैलोरी की जरूरत होती है।