ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Sleeping: सोने का यह तरीका सीख लिया तो खुद-ब-खुद कंट्रोल हो जाएगा ब्लड प्रेशर!

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

Right Position of Sleeping: आजकल हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) एक बेहद आम समस्या बन चुकी है. ज़्यादातर लोग इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और दवाइयों पर ध्यान देते हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का सबसे आसान और असरदार तरीका हमारी सोने की आदत में छिपा है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से होता है. लेकि नींद का शेड्यूल उतना ही जरूरी है. रोजाना एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर जागें. चाहे वीकेंड ही क्यों न हो. यह सुनने में बहुत बेसिक लगता है, लेकिन इसके फायदे बड़े गहरे हैं.

नियमित नींद शेड्यूल से– | Right Position of Sleeping

  • -बॉडी का सर्केडियन रिद्म सही रहता है

  • -रात में कॉर्टिसोल लेवल कम होता है

  • -हार्ट रेट वेरिएबिलिटी बेहतर होती है

  • -ब्लड प्रेशर नैचुरली कंट्रोल में रहता है

यह जरूरी नहीं कि आप ज्यादा घंटे सोएं, बल्कि कंसिस्टेंसी जरूरी है. जब शरीर को पता रहता है कि कब आराम करना है और कब रिपेयर होना है, तो ब्लड प्रेशर अपने आप बैलेंस होने लगता है.

Sleep Hours: जानें क्यों ज़रूरी है 7 से 8 घंटे की नींद, कम सोने पर हो सकती  है सेहत संबंधी ये समस्याएं - India TV Hindi

साइंस भी कहती है यही बात | Right Position of Sleeping

लगातार नींद की कमी हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण बन सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना 6 घंटे से कम सोता है, तो उसे लंबे समय में हाइपरटेंशन होने का खतरा ज़्यादा होता है.

कम नींद के कारण– | Right Position of Sleeping

  • -हार्मोन असंतुलन होता है

  • -तनाव बढ़ता है

  • -मोटापा और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ जाता है

ये सारी चीजें मिलकर दिल की बीमारियों का रिस्क कई गुना बढ़ा देती हैं. वहीं, जब नींद पूरी और नियमित होती है तो शरीर के स्ट्रेस हार्मोन बैलेंस रहते हैं और दिल स्वस्थ रहता है.

Sleeping position for high blood pressure patients to control BP | High BP:  सोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर | Hindi  News, वेलनेस

घड़ी देखकर सोना है सबसे आसान इलाज | Right Position of Sleeping

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है. डाइट, एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है नींद. बस अपनी घड़ी देखकर सोने और उठने की आदत डालें. यह न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा बल्कि लंबे समय तक दिल की सेहत को भी सुरक्षित रखेगा. यानि अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं या भविष्य में इससे बचना चाहते हैं तो रोज़ाना समय पर सोने और उठने की आदत डालना ही सबसे आसान और असरदार दवा साबित हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button