ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Summer Care Tips: ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?

Summer Care Tips: पहले गर्मी का मौसम सिर्फ मई-जून तक महसूस होता था, लेकिन अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. मार्च से ही तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों को परेशान करने लगते हैं.वही सुबह घर से निकलते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर से सारी ताकत निकल रही हो. ऐसी स्थिति में डॉक्टरों के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी सिर्फ बाहर की परेशानी नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के अंदर भी बड़ा असर डालती है. साथ ही ज्यादा तापमान शरीर का पानी तेजी से सुखाने लगता है, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर जैसी दिक्कतें शुरू होने लगती है. वही कई बार लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी की वजह बन जाती है.

जब शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है तो उसे खुद को ठंडा रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. वही लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है. जिसका असर खून के बहाव पर भी पड़ता है. कई लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर “सूख” रहा हो, होंठ फटने लगते हैं, सिर भारी रहता है और हाथ-पैरों में जलन होने लगती है. कई बार तो तेज गर्मी के कारण स्किन पर लाल चकत्ते, जलन और सूजन भी होने लगती है. डॉक्टर बताते हैं कि लंबे समय तक धूप में रहने से हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थिति बन सकती है, जिसमें इंसान बेहोश तक हो जाता है.

दिमाग और मानसिक हालत को भी प्रभावित करती है गर्मी | Summer Care Tips

बहुत कम लोग जानते हैं कि ज्यादा गर्मी इंसान के दिमाग और मानसिक हालत को भी प्रभावित करती है. लगातार गर्मी में रहने से चिड़चिड़ापन, गुस्सा, बेचैनी और तनाव बढ़ जाता है. वही कई लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है, सिर दर्द रहता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज गर्मी दिमाग की काम करने की क्षमता को भी कमजोर कर देती है. वही इसका असर पढ़ाई करने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले लोग तक महसूस करते हैं. साथ ही शरीर जब अंदर से परेशान होता है तो उसका असर सीधे इंसान के मूड और सोच पर भी दिखने लगता है.

तेज धूप और गर्म हवाएं हमारी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं. जिसमें ज्यादा पसीना आने से स्किन पर खुजली, दाने और जलन होने लगती है. वही कई लोगों की त्वचा लाल पड़ जाती है और सूजन जैसी समस्या होने लगती है. ऐसे में गर्मी शरीर की नमी छीन लेती है, जिससे स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है. वही अगर लंबे समय तक धूप में रहें तो शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है. यही वजह है कि डॉक्टर बार-बार पानी पीने, हल्का खाना खाने और धूप से बचने की सलाह देते हैं.

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का असर | Summer Care Tips in Hindi

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ता है. जिन लोगों को डायबिटीज, दिल या किडनी की बीमारी होती है, उनके लिए तेज गर्मी और भी खतरनाक हो सकती है. वही छोटे बच्चों का शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जबकि बुजुर्गों का शरीर तापमान को कंट्रोल करने में कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि घर के बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा देर धूप में न रहने दिया जाए और समय-समय पर पानी देते रहें.

आज के बदलते मौसम में सिर्फ पंखा या कूलर काफी नहीं है, बल्कि शरीर का ध्यान रखना भी जरूरी हो गया है. बाहर निकलते समय सिर ढकना, खूब पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और दोपहर की तेज धूप से बचना बहुत जरूरी हो गया है. वही अगर शरीर में ज्यादा जलन, चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. गर्मी अब सिर्फ मौसम नहीं रही, बल्कि धीरे-धीरे हमारी सेहत पर हमला करने वाली बड़ी समस्या बनती जा रही है. इसलिए समय रहते सावधान रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button