ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Summer Health Tips: क्या गर्मियों में भी पी सकते हैं ग्रीन-टी? तो जान लीजिए जवाब

Summer Health Tips: अप्रैल खत्म होते-होते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 40 से ऊपर जा रहा है, कई हिस्सों में ये 45 को भी पार कर गया है। लगातार बढ़ती गर्मी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर विशेषज्ञ लगातार लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने और ऊर्जा बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ जाती है। ऐसे में खानपान को लेकर जरा सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है। गर्मियों में पेय पदार्थों के सेवन को लेकर भी खास ध्यान दिया जाना चाहिए। ज्यादा कोल्ड ड्रिक, कॉफी-चाय पीने को विशेषज्ञ सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या गर्मियों में ग्रीन -टी पीना सुरक्षित है? या फिर ज्यादा गर्मी में इसका असर भी उल्टा पड़ सकता है?

ग्रीन-टी सेहत के लिए बहुत लाभकारी | Summer Health Tips

ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को अध्ययनों में सेहत के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है। ग्रीन-टी में मौजूद एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट बर्न में मदद करता है। इससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। इसके अलावा नियमित रूप से ग्रीन-टी पीने से दिल की सेहत में भी विशेष लाभ मिलता है। इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी फायदेमंद पाया गया है। ग्रीन टी वैसे तो बहुत फायदेमंद है, तो क्या गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं?

गर्मियों में ग्रीन-टी पीनी चाहिए या नहीं? | Summer Health Tips

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गर्मियों में भी ग्रीन-टी पीना सुरक्षित है, हालांकि इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से पीना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीते हैं और साथ में पर्याप्त पानी लेते हैं, तो यह नुकसान नहीं करती। लेकिन अगर आप इसे 4-5 कप तक बढ़ा देते हैं, तो शरीर में पानी की कमी, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। ग्रीन-टी गर्मियों में पी जा सकती है, लेकिन संतुलित मात्रा और पर्याप्त हाइड्रेशन के साथ ये ज्यादा लाभकारी है। कुछ अध्ययनों की रिपोर्ट से पता चलता है कि ग्रीन-टी शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती है।  ग्रीन-टी बिना फर्मेंट और बिना ऑक्सिडाइज होती है, ऐसे में इनका शरीर पर ठंडक देने वाला असर होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी पीने से शरीर की गर्मी के प्रति प्रतिक्रिया तेज हो जाती है, जिससे शरीर खुद को ज्यादा तेजी से ठंडा कर पाता है।

ग्रीन टी पीने से पहले ये बातें भी जान लीजिए | Summer Health Tips

डायटीशियन के अनुसार, गर्मियों में प्रतिदिन 1 से 2 कप ग्रीन-टी सुरक्षित मानी जाती है। यह मात्रा शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स देती है। एक कप ग्रीन टी में लगभग 25-45 मिलीग्राम कैफीन होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में लेने पर यह शरीर में पानी की कमी और नींद की समस्या पैदा कर सकती है। इसे खाली पेट या बहुत ज्यादा गर्म तापमान में पीने से बचना चाहिए। भोजन के 30-45 मिनट बाद ये सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप गर्मियों में ग्रीन-टी पी रहे हैं तो दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेट बना रहे। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर, एनीमिया या ज्यादा गर्मी सहन न होने की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button