Summer Health Tips: लू में खुद को हाइड्रेट रखना कितना जरूरी? जानें इसके बारे में डिटेल में

Summer Health Tips: मई का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर देती हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो डिहाइड्र्रेशन की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए इस मौसम में खुद को फिट और सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी है? | Summer Health Tips
-
शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है (Summer Health Tips): गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने से बॉडी का तापमान संतुलित रहता है। पसीने के जरिए शरीर खुद को ठंडा करता है और हाइड्रेशन इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
-
डिहाइड्रेशन से बचाव होता है (Summer Health Tips): गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। अगर समय पर पानी न पिया जाए, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे मुंह सूखना, थकान, सिरदर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
-
हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है (Summer Health Tips): लंबे समय तक धूप में रहने और शरीर में पानी की कमी होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सही मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
-
एनर्जी बनी रहती है (Summer Health Tips): जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से काम करता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इससे दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। पानी की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है।
-
स्किन और पाचन बेहतर रहता है (Summer Health Tips): पर्याप्त पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है। वहीं पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
गर्मियों में हाइड्रेट रहने के आसान तरीके | Summer Health Tips
-
दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं
-
नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें
-
तरबूज, खीरा, खरबूजा जैसे पानी वाले फल खाएं
-
ज्यादा देर खाली पेट धूप में न निकलें
-
कैफीन और ज्यादा तली-भुनी चीजों से बचें
-
बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें
-
हल्के और सूती कपड़े पहनें
-
ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करें




