डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

रात में ऐसे करें मुनक्के का इस्‍तेमाल, कब्ज-एसिडिटी की समस्या से मिलेगा छुटकारा

मुनक्के (Raisin) में पाए जाने वाले तमाम तत्व हमारे स्‍वास्‍थ्‍य पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से इस ड्राई फ्रूट को गट हेल्थ के लिए काफी अधिक फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको भी मुनक्के को खाने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

मुनक्का खाने से पहले आपको मुनक्के को गर्म तवे पर थोड़ा सा भून लेना चाहिए। इससे मुनक्‍के के हेल्थ बेनिफिट्स को बढ़ा सकते हैं। भुने हुए मुनक्के के अंदर से बीज बाहर निकाल दीजिए। इसके बाद सभी मुनक्कों के ऊपर थोड़ा सा काला नमक बुरक दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज रात में सोने से पहले इस तरीके से मुनक्के का सेवन करना शुरू कर दीजिए। आप एक दिन में 6 से 8 मुनक्के खा सकते हैं।

कब्ज-एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

अक्‍सर जो लोग कब्ज और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें हर रोज रात में सोने से पहले मुनक्के जरूर खाने चाहिए। महज एक से दो हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। बता दें कि मुनक्के आपके डाइजेशन को इम्प्रूव करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

मुनक्‍के खाने के मिलेंगे जबरदस्त फायदे

मुनक्के में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा मुनक्के शरीर में खून की कमी को पैदा होने से रोक सकते हैं, क्योंकि मुनक्कों में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बता दें कि जो लोग रेगुलरली मुनक्के खाते हैं, उनकी बोन और मसल हेल्थ को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button