ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

Weight Loss: पानी पीना वेट लॉस में मददगार? जानिए क्या हैं इसके लाभ

Weight Loss Tips in Hindi: वजन बढ़ना आज के समय की सबसे चिंताजनक समस्या बनी हुई है, ये कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण है। हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म की समस्याओं से लेकर मेंटल हेल्थ की दिक्कतों तक, सभी पर बढ़ते वजन का असर होता है। यही कारण है कि कम उम्र से ही वेट लॉस के लिए उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। क्या आप भी अपना वजन कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं? कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पानी पीते रहने की आदत भी वेट लॉस में मददगार हो सकती है। जब बात वजन घटाने की आती है, तो हम खान-पान, एक्सरसाइज और कैलोरी काउंटिंग की बातें करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साधारण पानी भी आपके वेट लॉस का सबसे सीधा और सस्ता उपाय हो सकता है? चलिए जानते हैं पानी पीने से किस प्रकार से वजन घटाने में मदद मिल सकती है?

Know What is The Right Time To Eat Dinner | Dinner karne Ka Sahi Time | Weight Loss Tips in Hindi

पानी पीने के क्या हैं फायदें? | Weight Loss Tips in Hindi

ओवेसिटी जर्नल में इस संबंध में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया गया कि जो लोग खाने से करीब 30 मिनट पहले 2 गिलास पानी पीते हैं, उनका वजन 12 हफ्तों में औसतन 2 किलो तक कम हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि पानी पेट को थोड़ी देर के लिए भर देता है, जिससे भूख कम लगती है। भूख कम लगती है तो आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस | Weight Loss Tips in Hindi

इसके अलावा जर्मनी में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 24-30% तक बढ़ता है। इसका मतलब है कि शरीर पानी को शरीर के तापमान तक लाने में कैलोरी बर्न करने लगती है, जिससे वेट लॉस हो सकता है। इसका दूसरा पहलू ये भी है कि पानी पीते रहने से लिवर और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स यानी विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं। इससे आपकी सेहत सुधरती है और कैलोरी बर्न करने की शरीर की प्रक्रिया सुधरती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? | Weight Loss Tips in Hindi

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, वेट लॉस करना है तो खूब पानी पीने की आदत बनाएं। सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है वहीं खाने से पहले पानी भूख को कंट्रोल करता है। इन उपायों की मदद से आप शरीर को अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। पानी कोई जादुई दवा नहीं है, लेकिन यह वजन घटाने की प्रक्रिया में एक नेचुरल बूस्टर की तरह काम करती है। तो अगली बार जब आप वजन कम करने की प्लानिंग करें, तो सबसे पहले एक गिलास पानी से शुरुआत करें! ध्यान रहे, सिर्फ पानी पीकर वजन नहीं घटेगा। यह एक सहायक तत्व है। अगर सही डाइट, नियमित व्यायाम और नींद के साथ पानी लिया जाए, तो इसके फायदे बहुत ज्यादा हो सकते हैं।

अच्छी नींद लेना भी जरूरी |Weight Loss Tips in Hindi

वजन बढ़ने के लिए लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित गड़बड़ियों को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। इसके अलावा जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें भी मोटापा और अधिक वजन का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींद पूरी न होने और वजन बढ़ने के बीच एक गहरा और वैज्ञानिक रूप से सिद्ध संबंध है। कई शोधों ने यह साबित किया है कि नींद की कमी से हमारे शरीर के हार्मोनल संतुलन, मेटाबॉलिज्म, भूख पर नियंत्रण और ऊर्जा खर्च पर प्रभाव पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button