ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

किस वजह से गलने लगते हैं दांत, जानें इनको घिसने से कैसे बचाएं?

चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम सफेद मोती जैसे दिखने वाले दांतों का होता है। ब्यूटी से अलग दांत आपकी सेहत का भी हाल बताते हैं। काले, पीले या कैविटी वाले दांत ये बताने के लिए काफी हैं कि आपकी ओरल हेल्थ ठीक नहीं है। कई बार लोगों के दांत घिस कर छोटे होने लगते हैं।

इससे न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बिगड़ती है, बल्कि सेंसिटिविटी भी बढ़ जाती है। कुछ भी खाना पीना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों के दांत समय से पहले घिसने या झड़ने लगते हैं। इसका कारण आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें और खराब खानपान भी हो सकता है। आज के इस लेख में दांत क्यों घिसने लगते हैं और इन्हें घिसने से बचाया जाए, इस बारे में जानेंगे।

किस वजह से गलने लगते हैं दांत, जानें इनको घिसने से कैसे बचाएं?

दांत घिसने के कारण

कैफीन

अगर आप दिनभर में कैफीन का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे दांतों की ऊपर परत को नुकसान पहुंच सकता है। बार-बार चाय कॉफी पीने से दांतों का नेचुरल मॉइश्चर कम होता है और दांत घिसने लगते हैं।

सिगरेट और तंबाकू

जो लोग ज्यादा तंबाकू खाते हैं ये फिर स्मोकिंग करते हैं, उनके दांत कमजोर हो सकते हैं। ऐसे लोगों के दांत समय से पहले झड़ने या घिसने लगते हैं। दांतों का रंग काला और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है।

तनाव

अगर गुस्से में दांत पीसने का आदत है तो ये आपके दांतों को घिस सकती है। ऐसे लोगों के दांत कमजोर हो सकते हैं। इन लोगों के दांत घिसकर छोटे हो सकते हैं।

गंदगी

अगर आप मुंह की साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं। खाने के बाद कुल्ला या ब्रश नहीं करते हैं, तो दांत खराब हो सकते हैं। दांतों में सड़न और दांतों के घिसकर टूटने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कितना खतरनाक होता है Hepatitis, जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके?

दांत घिसने से रोकने के उपाय

  • दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आदतों को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें। जैसे खाने के बाद हमेशा ब्रश करें।
  • रात को ब्रश करने की आदत बना लें।
  • फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें।
  • नमक और गर्म पानी से कुल्ला करें।
  • जबड़ों की एक्सरसाइज करें। इससे नसें शांत होंगी और दांत स्वस्थ रहेंगे।
  • ज्यादा कैफीन से बचें।
  • सप्ताह में दो बार सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों की मालिश करें।
  • हफ्ते में 2 दिन नीम की दांतुन करें। इससे दांत साफ, चमकदार और मजबूत बनेंगे।
  • दांतों में फंसे बैक्टीरिया निकल जाएंगे।

डेंटिस्ट को कब दिखाएं?

अगर दांतों में बहुत दर्द हो रहा है। दांत तेजी से झड़ रहे हैं। दांतों में कैविटी हो रही है। दांत छोटे होते जा रहे हैं। तो आपको डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए। दांतों में सेंसिविटी होने पर या कैविटी होने पर भी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button