स्वास्थ्य और बीमारियां

एक्सरसाइज के दौरान किस कारण बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? ऐसे लोग न करें हैवी वर्कआउट

हम पिछले कुछ सालों में अक्सर ऐसी खबरें पढ़ते आ रहे हैं कि एक्सरसाइज (Exercise) के दौरान दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हो गई। इस तरह की खबरों ने लोगों को लगातार सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों के मन में यह सवाल आने लगा है कि क्या एक्सरसाइज करते हुए भी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? इस मामले पर सही से जांच पड़ताल के लिए हमने कई रिसर्च पर फोकस किया, जिसमें पाया कि एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

एक्सराइज करने से दिल पर काफी दबाव पड़ता है। मगर, अधिकतर मामलों में यह अच्छा दबाव होता है। हालांकि, जो लोग दिल के मरीज हैं या जिनका कोलेस्ट्रॉल ज्‍यादा है, उनमें व्यायाम के दौरान दिल की धड़कन और रक्तचाप बढ़ने के कारण दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर इस बात पर जोर देते हैं कि रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए, लेकिन ज्यादा टफ एक्सरसाइज शरीर के लिए सही नहीं है। एक्सरसाइज दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।

कौन से लोगों को है ज्‍यादा खतरा?

जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई से पीड़ित हैं और जिनकी लाइफस्टाइल थोड़ी अस्त-व्यस्त के साथ खानपान खराब है, उन्हें एक्सरसाइज के दौरान कुछ खास चीजों का पालन करना चाहिए। उन्हें व्यायाम करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। हालांकि, यह जोखिम भी तभी होता है, जब आप बहुत अधिक व्यायाम करते हैं। खासकर, उन लोगों में जो अचानक काफी हेवी वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं।

कितने घंटे करना चाहिए एक्सरसाइज?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के गाइडलाइन के मुताबिक, हार्ट एक्सपर्ट के मुताबिक हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की तेजी से एक्सरसाइज करना चाहिए। व्यायाम या प्रतिदिन 75 मिनट व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसमें तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या शक्ति प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

एक्सरसाइज करते समय ये सावधानियां बरतें

धीरे-धीरे शुरू करें

अगर आपने अभी-अभी व्यायाम करना शुरू किया है तो आपको यह व्यायाम धीरे-धीरे करना चाहिए। आपको तुरंत अपनी गति नहीं बढ़ानी चाहिए।

अपने शरीर की सुनें

अगर आपको सीने में दर्द, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं।

डॉक्टर से सलाह लें

हृदय रोग से पीड़ित लोगों को कसरत शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सही तरीके से किए जाने पर, व्यायाम हृदय को मजबूत करता है, रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और लंबे समय में दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button