वेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

World Blood Donor Day 2026: किसी न किसी के लिए जीवनदाता है रक्तदाता

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में IMA लखनऊ एवं HAL के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, (लखनऊ) द्वारा आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करना था। शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदाताओं ने सहयोग दिया तथा कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव (सचिव, आईएमए लखनऊ) ने कहा, हम HAL का हृदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस कार्य में सहभागिता की।

World Blood Donor Day 2026: A blood donor is a lifesaver for someone or the other.

उन्होंने कहा, रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी रक्तदाताओं के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। प्रत्येक रक्तदाता किसी न किसी के लिए जीवनदाता है। उनका यह निःस्वार्थ योगदान अनेक लोगों का जीवन बचाने में सहायक होगा। यह शिविर डॉ. मनोज कुमार अस्थाना (अध्यक्ष, आईएमए लखनऊ) तथा डॉ. श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं आईएमए मेम्बेर्स डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा औऱ डॉ. विवेक सिंह ने भी महत्वपूर्ण  योगदान दिया।

World Blood Donor Day 2026: A blood donor is a lifesaver for someone or the other.

World Blood Donor Day 2026: A blood donor is a lifesaver for someone or the other.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button