वेब स्टोरीज

World Obesity Day: वजन घटाना है तो इन चीजों का निर्धारित करें समय

वजन कम करने के लिए बहुत से लोग परेशान रहते हैं। कोई बैली फैट घटाना चाहता है तो कोई चेहरे और जांघों में जमा चर्बी। सभी अलग-अलग कारणों से और अलग-अलग अंगों का वजन घटाने चाहते हैं। लेकिन एक शोध के अनुसार, अगर आप नाश्ते और रात के खाने का समय सही कर लें तो आप खुद को वजन बढ़ने से बचा सकते हैं। साथ ही आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए सही करें ये चीजें

PubMed Central की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप अपने नाश्ते और रात के खाने का समय सही कर लें तो खुद को मोटापा जैसी समस्या से बचा सकते हैं। दरअसल, वजन घटाने के लिए मेटाबोलिज्म का तेज होना बेहद जरूरी है। मेटाबोलिज्म भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया है। तेज मेटाबोलिज्म वाले लोग अधिक कैलोरी जलाते हैं, यहां तक कि सोने और आराम करने के दौरान भी। इस अध्ययन में पाया गया कि रात के दौरान शरीर सबसे कम कैलोरी जलाता है, दोपहर और शाम में सबसे अधिक कैलोरी जलती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाश्ते और रात के खाने के समय को सही करें।

नाश्ते का सही समय?

शोध के अनुसार मेटाबोलिज्म तेज करने के लिए आपको नाश्ता सुबह 7 बजे के करीब करना चाहिए। अगर आप सुबह नहीं उठते हैं ध्यान रखें कि सुबह जागने के एक घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा करना मेटाबोलिज्म को सही स्टार्ट देता है।

डिनर का सही समय?

रात का खाना सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले, शाम 7 बजे के आसपास खा लेना चाहिए। ताकि नींद के दौरान मेटाबोलिज्म धीमी होने से पहले शरीर के पास भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय हो। इसलिए रात में सोने से 3 घंटे पहले भोजन कर लें।

इस प्रकार से शोध में दिन में दो से तीन बार भोजन करने की सलाह दी गई, विशेषकर नाश्ता और दिन का अंतिम भोजन। साथ ही शोध में बताया गया है कि देर रात स्नैकिंग से परहेज करें और 12 से 16 घंटे की फास्टिंग करें। इस शेड्यूल का पालन करने से कोलेस्ट्रॉल, शरीर में सूजन और भूख कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा इससे शरीर के सर्कैडियन लय में सुधार हो सकता है, जो 24 घंटे की बायोलॉजिकल क्लॉक है जो आपकी नींद के पैटर्न, हार्मोन रिलीज, भूख, पाचन और शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है और वजन बढ़ने से रोकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button