World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन-कौन से अंग किए जा सकते हैं दान?


World Organ Donation Day 2026: हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के जरिए लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जाता है। अंगदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का महत्वपूर्ण जरिया है। भारत में भी हजारों मरीज गंभीर अंग विफलता के कारण प्रत्यारोपण का इंतजार करते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद दान किए गए अंग कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद कर सकते हैं। अब सवाल ये है कि आखिर इंसान अपने शरीर के कौन-कौन से अंग दान कर सकता है? यहां इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे।
शरीर के कौन-कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? | World Organ Donation Day 2026
-
किडनी: एक मृतक दाता दोनों किडनी दान कर सकता है। जीवित व्यक्ति भी चिकित्सकीय और कानूनी नियमों के तहत एक किडनी दान कर सकता है।
-
लिवर: लिवर का दान मृतक दाता से किया जा सकता है। जीवित व्यक्ति भी लिवर का एक हिस्सा दान कर सकता है, क्योंकि लिवर के हिस्से समय के साथ पुनः विकसित हो सकते हैं।
-
हृदय: हृदय का प्रत्यारोपण गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए किया जा सकता है। इसके लिए दाता की मेडिकल स्थिति और अंग की उपयुक्तता महत्वपूर्ण होती है।
-
फेफड़े: मृतक दाता के दोनों फेफड़े दान किए जा सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में जीवित दाता से फेफड़े का एक हिस्सा भी दान किया जा सकता है।
-
अग्न्याशय: अग्न्याशय भी उन प्रमुख अंगों में शामिल है जिन्हें दान किया जा सकता है। जीवित दाता से इसके एक हिस्से का दान भी कुछ परिस्थितियों में संभव है।
-
आंत: छोटी आंत/आंत भी प्रत्यारोपण के लिए दान किए जाने वाले अंगों में शामिल है।
अंगों के अलावा इन ऊतकों का भी हो सकता है दान | World Organ Donation Day 2026
अंगदान के साथ-साथ कॉर्निया, त्वचा, हड्डियां, हार्ट वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नसें और टेंडन जैसे ऊतकों का भी दान किया जा सकता है। कॉर्निया का प्रत्यारोपण दृष्टि बहाल करने में मदद कर सकता है, जबकि त्वचा का इस्तेमाल गंभीर जलने और घावों के उपचार में किया जाता है।
जीवित रहते कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? | World Organ Donation Day 2026
जीवित व्यक्ति सभी अंग दान नहीं कर सकता। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के अनुसार, चिकित्सकीय परिस्थितियों में जीवित दाता एक किडनी, लिवर का एक हिस्सा और अग्न्याशय का हिस्सा दान कर सकता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में फेफड़े के एक हिस्से या छोटी आंत के हिस्से का दान भी संभव हो सकता है।
क्या हर व्यक्ति के अंग दान के लिए योग्य होते हैं? | World Organ Donation Day 2026
ये जरूरी नहीं है। अंगदान के लिए उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण दाता की मेडिकल स्थिति और अंगों की उपयुक्तता होती है। डॉक्टर मृत्यु के समय जांच करके तय करते हैं कि कौन सा अंग या ऊतक प्रत्यारोपण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।





