आधुनिक समय में लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें अर्थराइटिस की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। कम उम्र के लोगों को भी अर्थराइटिस की दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। मुख्य रूप से अर्थराइटिस के कारण उंगलियों में काफी ज्यादा दर्द, सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसके अलावा अर्थराइटिस के कारण अन्य भी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में ये जान लेना बहुत जरूरी है कि अर्थराइटिस की वजह से उंगलियों में होने वाली समस्याएं कौन-कौन सी हैं?
उंगलियों से काम करने में परेशानी
हम अपने अधिकतर काम उंगलियों की मदद से ही करते हैं, जैसे- लैपटॉप चलाना, मोबाइल में टाइप करना, खाना खाना इत्यादि। अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत होती है, तो इन सभी कार्यों को सही ढंग से करने में काफी ज्यादा समस्या हो सकती है।
उंगिलयों में दर्द
अर्थराइटिस होने पर आपकी उंगलियों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। मुख्य रूप से उंगलियों के ज्वाइंट्स में दर्द होना काफी कॉमन है। ऐसे में मुठ्ठी को बंद करते समय भी काफी तेज दर्द होता है।
Also Read – बढ़ते बच्चों की टांगों में क्यों होता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण
उंगलियों का सुन्न होना
अर्थराइटिस की परेशानी होने पर उंगलियों में दर्द होने के साथ-साथ काफी ज्यादा सुन्नता और झनाझनाहट भी महसूस होती है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
उंगलियों में सूजन
अर्थराइटिस की शिकायत होने पर उंगलियों के आसपास काफी ज्यादा सूजन और रेडनेस नजर आती है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंतन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि परेशानी को कम किया जा सके।
चीजों को पकड़ने में परेशानी
अर्थराइटिस आपकी उंगलियों को काफी हद तक प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में आपको चीजों को पकड़ने में काफी ज्यादा परेशानी का अनुभव होता है। अगर आपको चीजों को पकड़ने में तकलीफ हो रही है, तो फौरन एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।