मई और जून माह में गर्मी अपने चरम पर रहती है। देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। इस बढ़ती गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होती है। इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, आंखों से जुड़ी बीमारी इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए गर्मियों में तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन हम में से कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें कुछ ज्यादा ही गर्मी लगती है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है? आखिर क्यों आपको अधिक गर्मी लगती है?
शरीर के तापमान को समझना है जरूरी
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का तापमान लगभग 98.6°F या 37°C होना चाहिए। हालांकि, शरीर का तामपान व्यक्ति की उम्र, उसके रहने का स्थान और कार्यों पर निर्भर करता है। हमारा शरीर स्वयं ही शरीर के बढ़ते और घटते तामपान को कंट्रोल करता है। वहीं, कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जिसकी वजह से शरीर को अधिक गर्मी लगने लगती है। ऐसे में आपको दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा गर्मी लगती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने वाली प्रणाली तापमान को कंट्रोल करने का कार्य करती है। जब हमारा ब्लड वेसेल्स फैलता है, तो इससे ब्लड फ्लो अधिक होने लगता है। ब्लड सर्कुलेट की रफ्तार जब बढ़ती है, तो इससे शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में आपको अधिक गर्मी लग सकती हैं। वहीं, अगर ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाए, तो ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता है। ऐसे में गर्मी लगती है।
Also Read – Nails चबाने की आदत हो सकती है इतनी खतरनाक, कैसे छूटेगी ये Bad Habit
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब हम स्ट्रेस में रहते हैं, तो ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर के मुख्य अंगों में ब्लड सर्कुलेट तेजी से होने लगता है, ऐसी स्थिति में आपको अधिक गर्मी लगने लगती है। साथ ही अगर आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे भी हार्ट गति बढ़ जाती है, जिससे आपको गर्म और पसीना आता है। इसके अलावा धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन, तेल वाली चीजों का सेवन करना भी गर्मी का कारण होता है।
गर्मी का कारण कुछ बीमारियां भी
कुछ अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिलाओं के शरीर का तापमान पुरुषों के शरीर के तापमान से अधिक होता है।
वहीं, जिन व्यक्तियों के शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है, उन्हें भी गर्मी अधिक लगती है। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म यानी अंडरएक्टिव थायरॉयड से ग्रसित मरीजों को भी काफी ज्यादा तापमान महसूस होता है।
अगर आपको एनीमिया, हार्टरी डिजीज जैसी परेशानी है, तो भी आपको अधिक गर्मी लग सकती है।
शरीर का तापमान क्यों हो जाता है ज्यादा?
- अगर आप काफी ज्यादा कैफीनयुक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपको ज्यादा गर्मी लग सकती है।
- एल्कोहल का अधिक सेवन करने वालों के शरीर का तापमान ज्यादा होता है।
- काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहने वाले लोगों के शरीर का तापमान अधिक रहता है।
- धूप में लंबे समय तक रहने के कारण भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
- सिंथेटिक, मोटे या फिर टाइट कपड़े पहनने की वजह से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
शरीर का तापमान बढ़ जाये तो क्या करें?
शरीर का तापमान बढ़ने पर आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जिससे गर्मी लग सकती है।
- बॉडी कूलिंग के लिए नैचुरल हाइड्रेटिंग चीजें जैसे- खीरा, तरबूज, वॉटरमेलन जैसी चीजें खाएं।
- नारियल पानी, नींबू पानी इत्यादि नैचुरल ड्रिंक्स का सेवन करें।
- मिंट से बनी चाय का सेवन करें।
- गहरी सांस लें और हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें।
- कुछ देर के लिए पैरों को ठंडे पानी में डुबोकर रखें।