फिटनेस के चक्कर में लोग सबसे पहले अपनी डाइट से घी, तेल की मात्रा कम करते हैं। ज्यादा घी या तेल खाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, लेकिन कहा जाता है न किसी की अति अच्छी होती और न ही किसी की कमी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का बैलेंस जरूरी है। इसी तरह फिट रहने के लिए घी और तेल की भी जरूरत होती है। लेकिन आपको मात्रा और क्वालिटी का ध्यान रखते हुए घी तेल इस्तेमाल करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा दिनों तक डाइट से घी- तेल हटा देना सेहत के लिए हेल्दी नहीं है। बहुत सारे ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो फैट्स में घुलनशील होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इनकी जरूरत होती है इसलिए सीमित मात्रा में ऑयल का सेवन करना जरूरी है।
रोजाना कितना घी खाएं?
वहीं आयुर्वेद की मानें तो आपको रोजाना सीमित मात्रा में घी का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वामी रामदेव रोजाना कम से कम 2 चम्मच देसी घी खाने की सलाह देते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। घुटनों में चिकनाई बनी रही है और दर्द की समस्या कम होती है। वहीं वेजिटेबल ऑयल आपको बदल-बदल कर खाना चाहिए।’
रोजाना कितना तेल खाएं?
ज्यादा तेल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड भी शरीर के लिए जरूरी हैं। WHO के मुताबिक एक वयस्क को दिन में 4 चम्मच से ज्यादा तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें घी और तेल सभी की मात्रा शामिल है। यानि किसी भी तरह का ऑयल सिर्फ 4 स्पून से ज्यादा न खाएं।
घी बंद करने से होने वाले नुकसान
अगर आप घी तेल खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे लंबे समय में तबियत बिगड़ सकती है। आपको दिनभर थकान महसूस हो सकती है। शरीर में जरूरी फैट्स की मात्रा कम होने लगेगी। फैड फ्री डाइट से आपका वजन तो कम होने लगेगा, लेकिन इससे शरीर को काफी अधिक स्ट्रेस भी महसूस होता है। जो लंबे समय में शरीर पर बुरा असर डालते हैं।