डाइट और फिटनेस

जिम में एक्सरसाइज करना पुरुषों के लिए गंभीर समस्या, स्टडी में खुलासा

जिम जाकर करसरत करने से ना केवल आप हेल्दी और फिट बनते हैं बल्कि, आप अपनी पसंद के अनुसार अपने मसल्स, ऐब्स और पूरी बॉडी को शेप दे सकते हैं। इसी तरह जिम जाने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं भी कम होती हैं। लेकिन, हाल ही में एक स्टडी से पता चला है कि जिम जाने के कुछ ऐसे नुकसान जो पुरुषों और यंगस्टर्स को हो सकते हैं।

रिप्रोडक्टिव बायोमेडिसिन्स ऑनलाइन पर प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि जिम जाने से उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। बता दें कि इससे पहले की कुछ स्टडीज में प्रोटीन सप्लीमेंट के अधिक सेवन के नुकसान के बारे में बताया गया था। प्रोटीन सप्लीमेंट्स की वजह से एस्ट्रोजेन का स्तर बढ़ जाता है जो फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकती है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स से पुरुषों में बांझपन का खतरा

स्वस्थ और फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना एक अच्छा फैसला हो सकता है। लेकिन बात जहां तक पुरुषों की फर्टिलिटी की है तो अगर प्रोटीन सप्लीमेंट का लगातार सेवन किया जाये तो प्रोटीन और सॉय प्रोटीन में एस्ट्रोजेन की मात्रा अधिक होती है। महिलाओं की प्रजनन क्षमता से जुड़े ये हार्मोन्स पुरुषों के शरीर में जब बढ़ जाते हैं तो इससे स्पर्म बनने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रोटीन सप्लीमेंट के बहुत अधिक सेवन के नुकसान में लो स्पर्म काउंट और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बहुत कसरत करना भी है नुकसानदायक

इसी तरह बहुत अधिक वर्कआउट करने से भी पुरुषों में नपुंसकता बढ़ सकती है। जिम में बहुत अधिक मेहनत करने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में बहुत अधिक कसरत करने से एमेनोरिया की स्थिति पैदा होती है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बहुत अधिक मेहनत वाली एक्सरसाइज करने से पुरुषों में भी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इस नुकसान से बचने के लिए क्या करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से बचने और हेल्दी रहने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी डाइट अपनानी चाहिए। जैसा कि एक्सरसाइज करने से बहुत सी कैलोरी बर्न होती है और आपके शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप अपने न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर की मदद से अपनी डाइट तैयार कर सकते हैं। प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और डाइटरी फाइबर की सही मात्रा आपकी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ और रिप्रोडक्टिव पॉवर को बूस्ट करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button