आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना एक आम समस्या बन चुकी है। हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो दिनभर की थकान के बाद भी रात में सो नहीं पाते हैं। इस स्थिति में लोग अनिद्रा का शिकार होने लगते हैं। नींद की कमी से शरीर और दिमाग को आराम नहीं पाता है। रात में नींद न पूरी होने की वजह से व्यक्ति को अगले दिन सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में, कई लोग रात में सोने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन इन दवाओं का शरीर पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
अगर आपको भी रात में ठीक से नींद नहीं आती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से भी अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय हैं, जो आपको रात में अच्छी और गहरी नींद में मदद करेंगे।
पैरों की मसाज करें
आयुर्वेद में पैरों की मालिश करने का विशेष महत्व बताया गया है। रात को सोते समय पैरों की मालिश करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। दरअसल, तलवों की मसाज करने से तनाव कम होता है और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे अच्छी नींद आती है। जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है, वे रात में सोने से पहले पैरों की सरसों के तेल से हल्की मालिश करें।
Also Read – डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर से बढ़ता है फेफड़ों का संक्रमण, क्या है इलाज?
अश्वगंधा
आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो अनिद्रा की शिकायत को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को एक गिलास गुनगुने दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आ सकती है।
दूध और शहद
रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से दिमाग को आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है। जो लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, वे एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। रोज रात में दूध के साथ शहद का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है।
कैमोमाइल टी
रात को कैमोमाइल टी का सेवन करने से अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। इसमें एपिजेनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से दिमाग को आराम मिलता है और तनाव दूर होता है।
इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आपको रात में जल्दी अच्छी नींद सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।