ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

खाना खाने के बाद करनी चाहिए Fart Walk, क्‍या वाकई इससे सुधरती है सेहत?

सोशल मीडिया पर आजकल स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े अजीब-अजीब ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। कभी नींबू पानी, कभी खाली पेट कोई खास चीज और अब एक नया ट्रेंड ‘फार्ट वॉक’ (Fart Walk) चर्चा में है। नाम सुनकर भले ही हंसी आए, लेकिन लोग दावा कर रहे हैं कि यह आदत पाचन सुधारती है, गैस कम करती है और यहां तक कि डायबिटीज के खतरे को भी घटा सकती है। चलिए, जानते हैं कि क्या सच में खाना खाने के बाद फार्ट वॉक करनी चाहिए और क्या वाकई इससे सेहत सुधरती है?

क्‍या होती है फार्ट वॉक? | What is Fart Walk?

फार्ट वॉक का मतलब खाना खाने के बाद हल्की वॉक पर जाना है, जिससे पेट में बनी गैस बाहर निकल सके और पाचन सही तरीके से हो। इस शब्द को 70 साल की कुकबुक लेखिका मैरिलिन स्मिथ ने मशहूर किया है। वह और उनके पति रात के खाने के बाद टहलने जाते थे और मजाक में इसे फार्ट वॉक कहने लगे। बाद में उन्होंने इसके वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर डाल दिए, जो लाखों लोगों ने देखे। धीरे-धीरे लोग भी इस आइडिया को अपनाने लगे और यह एक वेलनेस ट्रेंड बन गया।

खाना खाने के बाद करनी चाहिए Fart Walk, क्‍या वाकई इससे सुधरती है सेहत?

क्या खाना खाने के बाद करनी चाहिए फार्ट वॉक? | Fart Walk after Eating Food

खाना खाने के बाद फार्ट वॉक करनी चाहिए। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे-

पाचन तेज होता है: जब आप बैठने या लेटने के बजाय चलते हैं, तो आपकी आंतों की हल्की मालिश होती है। इससे खाना आगे बढ़ता है, गैस बाहर निकलने में मदद मिलती है और पेट फूलना कम होता है। डॉक्टर भी मानते हैं कि हल्की एक्टिविटी पाचन को बेहतर बनाती है।

गैस और कब्ज में राहत: चलने से आंतों की एक्टिविटी बढ़ती है। इससे गैस पास करना आसान होता है, कब्ज की समस्या कम होती है और पेट हल्का महसूस होता है। खासकर जो लोग फाइबर वाला खाना खाते हैं, उनके लिए यह बहुत मददगार हो सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद: खाना खाने के बाद अगर हम बिल्कुल न हिलें, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। मगर, अगर आप 5–10 मिनट भी फार्ट वॉक कर लेते हैं तो मांसपेशियां ब्लड में मौजूद शुगर को इस्तेमाल करने लगती हैं। शुगर का लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है, डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हल्की वॉक फायदेमंद मानी जाती है।

दिल की सेहत के लिए अच्छी: रोज खाना खाने के बाद थोड़ी फार्ट वॉक  कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकती है, दिल की बीमारियों का खतरा घटा सकती है, रोज की एक्सरसाइज पूरी करने में मदद करती है। अगर आप रोज 10 मिनट भी चलते हैं, तो हफ्ते में अच्छी-खासी फिजिकल एक्टिविटी हो जाती है।

आंतों के अच्छे बैक्टीरिया मजबूत होते हैं: चलने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया बेहतर तरीके से काम करते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं, शरीर के लिए फायदेमंद तत्व बनाते हैं, मूड और इम्यूनिटी पर भी असर डालते हैं।

मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद: बाहर टहलने से तनाव कम होता है, मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। कई लोग इसे अपने पार्टनर, दोस्त या परिवार के साथ करते हैं, जिससे रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button