Lucknow: डॉ. गीता सिंह और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी टीम को एक और सफलता
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (SRS) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

Lucknow: डॉ. गीता सिंह एवं उनकी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी टीम ने सफल स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (SRS) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। बता दें कि SRS कैंसर उपचार की सबसे उन्नत और अत्यंत सटीक (High-Precision) रेडिएशन तकनीकों में से एक है, जो विशेष रूप से चयनित मस्तिष्क ट्यूमर एवं अन्य इंट्राक्रैनियल रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह उपचार गहन विशेषज्ञता, सटीक योजना और अनुभवी टीमवर्क की मांग करता है। यह उपलब्धि डॉ. साकेत पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संभव हुई।
पूरी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी टीम के समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ हाथ मिलाकर मरीजों को बेहतर उपचार और नई उम्मीद दे सकते हैं। डॉ. गीता सिंह का उद्देश्य है कि लखनऊ और आसपास के मरीजों को विश्वस्तरीय, सटीक एवं आधुनिक कैंसर उपचार अपने ही शहर में उपलब्ध हो। हर मरीज के लिए सही उपचार, संवेदनशील देखभाल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण-यही प्रतिबद्धता है।




