ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Immunity को करना है मज़बूत, ये चार चीज़ें आपके काम आएंगी हुजुर

Immunity Booster: आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखकर आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ इम्युनिटी पावर के लिए भी आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से हरी सब्जियों और फलों के सेवन की सलाह देते हैं। विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों, जैसे खट्टे फलों और सब्जियों से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, इससे  इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। बेहतर इम्युनिटी यानी मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी सेहत की सबसे बड़ी नींव मानी जाती है।

मजबूत इम्युनिटी न सिर्फ सर्दी-खांसी, वायरल और इंफेक्शन से बचाती है, बल्कि शरीर को गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देती है। गलत खान-पान, तनाव और नींद की कमी के कारण लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती जा रही है, ऐसे में इसे मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है वह  कम बीमार होते हैं। गंभीर संक्रामक बीमारियां हों या फिर कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली की आवश्यकता होती है।

इम्युनिटी को मजबूत करने के उपाय जरूरी | Immunity Booster

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी इम्युनिटी के लिए सबसे जरूरी उपाय है संतुलित आहार का सेवन करना। रोजाना डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन-सी से भरपूर आंवला, संतरा, नींबू और अमरूद इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन डी और जिंक शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स आंतों की सेहत सुधारते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है।

खानपान में सुधार के अलावा नियमित व्यायाम भी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। रोजाना 30 मिनट की वॉक, योग, प्राणायाम या हल्की एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और इम्युन सेल्स को एक्टिव रखती है। खासतौर पर योगासन और प्राणायाम तनाव कम करने के साथ-साथ शरीर की अंदरूनी ताकत बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों को आहार में शामिल किया जाना चाहिए?

खट्टे फल जरूर खाएं | Immunity Booster

आहार में खट्टे फलों को शामिल करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने के लिए बहुत आवश्यक है। खट्टे फलों से पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत मददगार है। संतरे और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी के अच्छे स्रोत हैं। विटामिन-सी से इम्युनिटी मजबूत होती है जो सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में सहायक है।

भोजन में शामिल करें ब्रोकली | Immunity Booster

ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाकर कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पाए जा सकते हैं। ब्रोकली विटामिन ए, सी, और ई के साथ फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, यही कारण है कि इसे सबसे स्वस्थ और पौष्टिकता वाली सब्जियों में से एक माना जाता है। ब्रोकली को कच्चा या उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व संरक्षित रहते हैं जिससे शरीर को लाभ मिलता है।

डेयरी उत्पाद हैं जरूरी | Immunity Booster

दूध-दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत में पाए जाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया को पोषण देते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, विटामिन्स और कई प्रकार के मिनरल्स की अधिकता होती है जिससे शरीर को स्वस्थ और पौष्टिक रखने में मदद मिलती है।

पपीता बहुत लाभकारी फल | Immunity Booster

विटामिन-सी से भरपूर पपीता हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पपीते में पैपिन नामक पाचक एंजाइम होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है। इसके अलावा पपीता में उचित मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट की भी मात्रा होती है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने और पाचन को मजबूती देने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button