ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Roti: क्या आपकी रोज खाने वाली रोटी सेहतमंद है? जान लें ये जरूरी बात

Roti Healthy Hai Ya Nahin: क्या आप जो रोटी रोज खाते हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है? खासतौर से अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको अपना वजन कम करना है तो दिन में 2-3 बार खाई जाने वाली रोटी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपकी रोटी ब्लड शुगर को कम ज्यादा करने में अहम रोल प्ले करती है। रोटी से अनजाने में डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर लेवल को नुकसान हो सकता है। जान लें कौन से आटे की रोटी खाना फायदेमंद होता है।

क्या आपकी रोटी सेहतमंद है? | Roti Healthy Hai Ya Nahin

आपकी सेहत को रोजाना खाई जाने वाली रोटी कितना प्रभावित करती है? डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ गेहूं की रोटी खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। गेहूं की रोटी खाना पूरी तरह बंद कर दें। इसके बदले में आप बाजरा और ज्वार या दूसरे आटे की रोटी खाना शुरू कर दें। गेहूं एक कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है और ये शुगर के मॉलीक्यूल्स से बने होते हैं, जो लंबी और मुश्किल श्रृंखलाओं में एक साथ जुड़े होते हैं। सीडीसी के अनुसार, नियमित रूप से कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट खाने से ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है क्योंकि इनमें फाइबर और दूसरे कॉम्प्लेक्स स्टार्च होते हैं जिन्हें शरीर को पचाने में अधिक समय लगता है। अगर आप प्योर गेहूं की रोटी खाना बंद कर सकते हैं तो कर देना चाहिए।

गेहूं की रोटी की जगह क्या खाएं? | Roti Healthy Hai Ya Nahin

अगर आपको डायबिटीज है, तो ज्वार आपके लिए बहुत फायदेमंद है। गेहूं से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, इसलिए ज्वार मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप बाजरा की रोटी खा सकते हैं। अगर आयरन की कमी है, तो रागी की रोटी आपके लिए अच्छी है। अगर आप किसी एक अनाज की रोटी नहीं खा सकते हैं तो मल्टीग्रेन आटे की रोटियां बनाकर खा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button