ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

Alzheimer: कहीं आपको भी तो नहीं हो रही भूलने की बीमारी? जानें ब्रेन को मज़बूत कैसे बनाएं

Alzheimer: शिकागो की रश यूनिवर्सिटी की रिसर्च में दावा किया गया है कि नई नई भाषा सीखने और पढ़ने से डिमेंशिया का खतरा 40% तक कम हो जाता है। ये स्टडी तकरीबन 20 हज़ार लोगों पर 8 साल तक की गई। नतीजे चौंकाने वाले थे जिन लोगों को नई भाषा सीखने पढ़ने-लिखने की आदत थी। उनमें से सिर्फ 21% को अल्ज़ाइमर डेवलप हुआ और जिनको आदत नहीं थी उनमें 34% लोगों को ये घातक बीमारी डिटेक्ट हुई। यानि कुछ भी नया सीखने का शौक,आदत आपकी मेमॉरी को शार्प रखती है। उसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप नई भाषा ही सीखें आप कुछ भी नया स्किल सीख सकते हैं।

बस दिमाग को ज़ंग नहीं लगने देना है, उसे हमेशा कुछ नया सिखाते रहना चाहिए। क्योंकि ये वो तरीका है जिसमें याद्दाश्त को तेज़ बनाए रखने के लिए ना दवा की ज़रूरत है और ना ही किसी सप्लीमेंट की और आपने ऐसा कर लिया तो देश के उन 80 लाख लोगों में शामिल होने से बच सकते हैं जिन्हें अल्ज़ाइमर है। और एक बात उम्र के साथ इस बीमारी का खतरा तेज़ी से बढ़ता है। तभी तो अपने देश में हर 65 साल से ऊपर के 100 में से 7 लोग अल्जाइमर की गिरफ्त में हैं। खतरा बड़ा है इसलिए आज का शो देखना बहुत ज़रूरी हो गया है क्योंकि आज स्वामी रामदेव सिर्फ डिमेंशिया-अल्ज़ाइमर से बचने के उपाय ही नहीं बताएंगे। बल्कि ब्रेन के सारे डिसऑर्डर दूर कराएंगे।

ब्रेन डिसऑर्डर की बीमारी | Alzheimer

  • पार्किंसन

  • अल्जाइमर

  • डिमेंशिया

  • ब्रेन इंजरी

  • ब्रेन ट्यूमर

इन जूस से ब्रेन रहेगा हेल्दी

  • एलोवेरा जूस।

  • गिलोय जूस।

  • अश्वगंधा जूस।

ब्रेन मज़बूत बनाने के 5 उपाय

  • एक्सरसाइज।

  • बैलेंस डाइट।

  • तनाव से दूर।

  • म्यूजिक।

  • अच्छी नींद।

तंदरुस्त दिमाग के लिए आजमाएं ये चीजे

  • बादाम रोगन दूध में डालकर पीएं।

  • बादाम रोगन नाक में डालें।

  • बादाम-अखरोट पीसकर खाएं।

ब्रेन के पावर बूस्टर

  • हरी सब्जियां

  • पालक

  • मेथी

  • ब्रोकली

  • ड्राई फ्रूट्स

  • बादाम

  • अखरोट

  • पिस्ता

  • दाल

  • मसूर

  • चना

  • राजमा

  • साबुत अनाज

  • ओट्स

  • ज्वार

  • बाजरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button