Alternative Food Option: गर्मी में खाना खाने का नहीं है मन तो क्या खाएं? ये हैं हेल्दी विकल्प


Alternative Food Option: तेज गर्मी और उमस के कारण शरीर थका-थका महसूस करता है, जिससे कई बार लोग खाना छोड़ भी देते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं है, क्योंकि शरीर को सही पोषण और ऊर्जा की जरूरत हर मौसम में होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसे हल्के और हेल्दी विकल्प शामिल करें, जो खाने की जगह भी ले सकें और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दें। खासकर गर्मियों में लिक्विड और हल्के फूड्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं। यहां हम आपको ऐसे पांच बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप खाना खाने की जगह आसानी से ले सकते हैं।
-
सत्तू का शरबत (Alternative Food Option): सत्तू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है। सुबह या दोपहर में इसका सेवन करने से लू से बचाव होता है और पेट भी भरा रहता है।
-
फ्रूट स्मूदी (Alternative Food Option): फ्रूट स्मूदी में आप केला, आम, बेरी या अन्य फल मिलाकर पी सकते हैं। यह शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देती है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें ठोस खाना खाने का मन नहीं करता।
-
दही या छाछ (Alternative Food Option): दही और छाछ प्रोबायोटिक होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। गर्मी में रोजाना इनका सेवन फायदेमंद होता है।
-
नारियल पानी (Alternative Food Option): नारियल पानी एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है, जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पसीने से खोए पोषक तत्वों की भरपाई करता है।
-
ताजे फल (Alternative Food Option): तरबूज, खरबूजा और पपीता जैसे फल पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और हल्के होने के कारण आसानी से पच जाते हैं।
बस रखें इन बातों का ध्यान | Alternative Food Option
-
-पूरे दिन केवल लिक्विड डाइट पर निर्भर न रहें
-
-शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलना जरूरी है
-
-ज्यादा मीठे और पैकेज्ड ड्रिंक्स से बचें
-
– हमेशा ताजा और घर का बना खाना या ड्रिंक ही लें




