ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

Feet Pain: आपके पैर देते हैं विटामिन-डी और बी-12 की कमी की गवाही, जानिए कैसे करें पहचान

Feet Pain: क्या हर सुबह बिस्तर से उठते ही जमीन पर पहला कदम रखना आपको भयंकर दर्द देता है? एड़ी में दर्द, तलवों में जलन, बार-बार ऐंठन, झुनझुनी की समस्या बनी रहती है? ये सिर्फ थकान के संकेत नहीं हैं, पैरों और एड़ियों में होने वाला दर्द शरीर में गंभीर समस्याओं की ओर संकेत देते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि हमारा शरीर लगातार हमसे बात करता है, बस हमें उसकी भाषा समझने की जरूरत है। यदि एड़ियों में दर्द बना रहता है, पैरों की मांसपेशियां बिना वजह दुखती रहती हैं, हड्डियों में दर्द रहता है, तो कई बार इसकी वजह विटामिन्स, पोषक तत्वों की कमी और कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

आमतौर पर लोग इन लक्षणों को उम्र बढ़ने, ज्यादा चलने या सामान्य थकान समझकर टालते रहते हैं। यही दिक्कतें आगे चलकर गंभीर समस्याओं में बदल सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि पैरों में होने वाली ये समस्याएं किस तरफ इशारा करती हैं? डॉक्टर कहते हैं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी का हमारे पैरों-ए़ड़ियों पर भी सीधा असर होता है। अगली बार जब भी आपके पैरों में कोई असामान्य संकेत या दर्द हो तो उन्हें हल्के में लेने की गलती न करें।

एड़ियों में लगातार दर्द रहता है? | Feet Pain

पिंडलियों या एड़ियों में लगातार असहजता या दर्द की समस्या बनी रहती है तो ये विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण के लिए आवश्यक है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। इसकी कमी होने पर पैरों और टांगों की मांसपेशियों में कमजोरी, बार-बार दर्द, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई और हड्डियों में गहरा दर्द महसूस हो सकता है। इसकी गंभीर कमी से मांसपेशियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण | Feet Pain

विटामिन-डी नसों के स्वास्थ्य और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। पैरों की समस्याओं से इसकी कमी को भी पहचाना जा सकता है। विटामिन-डी की कमी आपकी नसों को प्रभावित करती है। इससे पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, सुई चुभने जैसा एहसास या जलन जैसे लक्षण हो सकते हैं। शाकाहारी लोगों, बुजुर्गों और कुछ पाचन संबंधी बीमारियों के शिकार लोगों में इसकी कमी का खतरा अधिक हो सकता है।

पैरों में थकान और कमजोरी रहती है? | Feet Pain

क्या थोड़ी दूर चलते ही आपको भी गंभीर थकान हो जाती है? ये शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या होती है, जिससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है। इसके कारण पैरों में जल्दी थकान, कमजोरी और भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों में आयरन की कमी रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ा देती है। हालांकि हर रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का कारण आयरन की कमी नहीं होता।

इन पोषक तत्वों की कमियों को भी जानिए | Feet Pain

मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कार्य के लिए जरूरी खनिज है। इसकी कमी होने पर पैरों में मांसपेशियों की ऐंठन, रात में बार-बार क्रैम्प और कमजोरी महसूस हो सकती है। पोटैशियम शरीर में मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट है। इसकी कमी होने पर पैरों में मांसपेशियों की कमजोरी, ऐंठन, थकान और कभी-कभी चलने में कठिनाई महसूस हो सकती है। यदि पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, लगातार दर्द, कमजोरी, बार-बार ऐंठन कई दिनों तक बनी रहे, तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button