ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Walki After Meal: खाना खाने के बाद वॉक करना क्यों जरूरी? जानिए टहलने के फायदे

Walking After Meal

Walking After Meal: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो चुकी है कि खुद के लिए टाइम नहीं बचता। यही वजह है कि लोगों में हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ते जा रहे हैं। कोई मोटापे की समस्यया से परेशान है तो कोई हाई ब्लड प्रेशर से। इसकी असल वजह से फिजिकल एक्टिविटी की कमी। आपने देखा होगा कि कई लोग खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों जरूरी है? जानिए…

ब्लड शुगर करे कंट्रोल | Walking After Meal

खाना खाने के बाद हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल अचानक बढ़ता है। डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, डिनर के बाद 10 मिनट टहलने से मांसपेशियां खून में मौजूद ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के रूप में करने लगती हैं। इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है। यह आदत टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों और प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

पाचन तंत्र बनता है मजबूत | Walking After Meal

भोजन के बाद हल्की चहलकदमी से पेट और आंतों में संकुचन की प्रक्रिया तेज होती है। इससे खाना तेजी से पचता है और आंतों में सही तरीके से आगे बढ़ता है। जो लोग गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग या इनडायजेशन से परेशान रहते हैं, उन्हें 10 मिनट की वॉक से तुरंत राहत मिलती है।

एसिड रिफ्लक्स और बर्न से बचाव | Walking After Meal

खाना खाते ही सीधे बिस्तर पर लेटने से पेट का एसिड ऊपर भोजन की नली की ओर आने लगता है, जिससे सीने में जलन और एसिडिटी होती है। 10 मिनट खड़े होकर टहलने से गुरुत्वाकर्षण के कारण भोजन और एसिड पेट के भीतर ही सुरक्षित रहते हैं।

वजन घटाने में मददगार | Walking After Meal

हालांकि 10 मिनट की वॉक से बहुत अधिक कैलोरी बर्न नहीं होती, लेकिन यह मेटाबॉलिज्म को सुस्त होने से रोकती है। रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे फैट जमा होने का खतरा बढ़ता है। हल्की वॉक शरीर में फैट स्टोरेज को कम कर वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है।

हार्ट हेल्थ और बेहतर नींद | Walking After Meal

हल्की वॉक से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, वॉक करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव कम होता है। खाना पचने और दिमाग शांत होने के कारण रात में गहरी और आरामदायक नींद आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button