ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Lucknow: Civil Hospital सुपर स्पेशियलिटी OPD की शुरुआत, मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं होंगी उपलब्ध

सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी मॉडल को प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Lucknow Civil Hospital News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय (Civil Hospital Lucknow) में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का शुभारंभ किया गया जो पूरी तरह ई हॉस्पिटल परियोजना के अंतर्गत डिजिटल होगी। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय के बीच हुए अंतर-विभागीय समन्वय के तहत न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ हुआ। साथ ही न्यूरोसर्जरी वार्ड, न्यूरोसर्जरी ओटी एवं स्ट्रोक यूनिट का भी उद्घाटन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम जनता को उनके निकट ही बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 Lucknow: Civil Hospital सुपर स्पेशियलिटी OPD की शुरुआत, मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं होंगी उपलब्ध

इस मॉडल को प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी किया जायेगा लागू

उन्होंने लोहिया संस्थान और सिविल चिकित्सालय को बधाई देते हुए कहा कि लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक सिविल अस्पताल में आकर मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भटकने की आवश्यकता कम होगी। चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर सुविधाओं को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के इस मॉडल को प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला एवं अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इस व्यवस्था से मरीजों को अपने ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।

स्वाइन फ्लू को लेकर भी किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर पैनिक न करें, मास्क लगाकर सावधानी बरतें तथा आवश्यकता होने पर नजदीकी अस्पताल जाकर चिकित्सक से जांच कराएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और फिलहाल स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं है।

 Lucknow: Civil Hospital सुपर स्पेशियलिटी OPD की शुरुआत, मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं होंगी उपलब्ध

मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का संचालन अस्पताल के माध्यम से किया जाएगा। मरीज घर से ही पंजीकरण/पर्चा बनवा सकेंगे तथा चिकित्सकीय परामर्श के बाद डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों के समय की बचत होगी और चिकित्सा व्यवस्था अधिक सुविधाजनक एवं तकनीक आधारित बनेगी। न्यूरोसर्जरी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के उपलब्ध होने से सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिविल चिकित्सालय एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच स्थापित यह अंतर-विभागीय समन्वय सराहनीय है और इसके लिए दोनों संस्थान बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ऋतु महेश्वरी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. सीएम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओंकार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीसी पांडे तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चीफ फार्मासिस्ट सुनील यादव एवं उद्घोषिका डॉ. अलका निवेदन द्वारा किया गया।

 Lucknow: Civil Hospital सुपर स्पेशियलिटी OPD की शुरुआत, मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं होंगी उपलब्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button