ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Aam Panna: क्या हर किसी के लिए फायदेमंद है आम पन्ना? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Aam Panna Side Effects: गर्मियों के मौसम में आम पन्ना को सबसे पसंदीदा और पारंपरिक ड्रिंक माना जाता है। कच्चे आम से तैयार यह ठंडा पेय शरीर को गर्मी और लू से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। हालांकि कई लोग बिना अपनी हेल्थ कंडीशन को समझे इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ शिकायत रहती है, तो आम पन्ना पीने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। कई बार इसमें ज्यादा चीनी और मसालों का इस्तेमाल स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आम पन्ना के फायदे और नुकसान दोनों को समझकर ही इसका सेवन किया जाए, ताकि गर्मियों में सेहत भी बनी रहे और स्वाद का मजा भी मिलता रहे।

पहले जान लें आम पन्ना पीने के फायदे | Aam Panna Side Effects

  • -शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है।

  • -डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है।

  • -पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

  • -शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।

  • -विटामिन C इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है।

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना | Aam Panna Side Effects

आम पन्ना में अक्सर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीज बिना चीनी या कम मीठा आम पना ही पिएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कच्चे आम और मसालों की वजह से कुछ लोगों को पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोग कम मात्रा में और हल्का आम पना ही लें। जरूरत से ज्यादा आम पन्ना पीने से पेट दर्द, दस्त या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी ठंडे पेय का सीमित मात्रा में सेवन करना ही शरीर के लिए सही माना जाता है। बाजार में मिलने वाले पैकेट ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा शुगर हो सकती है।

नियमित सेवन से यह वजन बढ़ाने और सेहत खराब करने का कारण बन सकता है। आम पना में काला नमक और मसाले डाले जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर या किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, इसलिए ज्यादा मसालेदार या ठंडा आम पन्ना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। घर का बना हल्का और ताजा आम पन्ना ही बच्चों को देना बेहतर माना जाता है।

आम पन्ना पीने का सही तरीका | Aam Panna Side Effects

  • -घर का बना ताजा आम पन्ना पिएं।

  • -कम चीनी और हल्के मसालों का इस्तेमाल करें।

  •  -दोपहर के समय सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

  • -रोजाना 1-2 गिलास से ज्यादा न पिएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button