ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: रोजाना सिर्फ एक मिनट कर लें यह एक्सरसाइज़, बेली फैट की होगी छुट्टी

Health Tips: अगर आप बढ़ते हुए बेली फैट से परेशान हैं और जिम जाने का समय नहीं निकाल पा रहे, तो एक आसान सी एक्सरसाइज़ आपकी मदद कर सकती है। प्लैंक ऐसी बॉडीवेट एक्सरसाइज़ है जिसे रोजाना सिर्फ एक मिनट करने से पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। यह एक्सरसाइज़ दिखने में आसान लगती है, लेकिन पूरे शरीर पर असर डालती है और कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। नियमित रूप से करने पर कुछ ही महीनों में फिटनेस और बॉडी शेप में बदलाव महसूस हो सकता है।

प्लैंक करने के फायदे | Health Tips

बेली फैट कम करने में मददगा (Health Tips): प्लैंक कोर मसल्स (पेट, कमर, कूल्हे) को क्टिवे करने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाकर और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर पेट के आसपास की चर्बी को टोन करने और कम करने में मदद करता है। साथ ही यह एक्सरसाइज़ एब्स, लोअर बैक और कमर को मजबूत करती है।

पोश्चर सुधारता है (Health Tips): नियमित रूप से प्लैंक करने से शारीरिक मुद्रा में सुधार होता है, जो पीठ की चोटों से बचाव में सहायक हो सकता है। यानी यह एक साथ कई मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

मजबूत कंधे और हाथ (Health Tips): प्लैंक न केवल पेट के लिए, बल्कि कंधों, हाथों, और चेस्ट को मजबूत करने के लिए भी प्रभावी है। यह आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

कैसे करें प्लैंक? | Health Tips

सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर कोहनियों और पंजों के सहारे शरीर उठाएं। अब, सिर से एड़ी तक शरीर सीधा रखें। पेट अंदर की ओर खींचें और सामान्य सांस लेते रहें। शुरुआत 20-30 सेकंड से करें, फिर धीरे-धीरे 1 मिनट तक जाएं। इस बात का ध्यान रखें सिर्फ प्लैंक करने से वजन कम नहीं होगा, इसके साथ संतुलित डाइट, वॉक और अच्छी नींद भी जरूरी है। साथ ही अगर आपको कमर दर्द या किसी तरह की चोट है तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button