Summer Health: कहीं आपको भी बीमार न कर दे बढ़ती गर्मी, क्या खाएं और क्या नहीं, जानिए


Summer Health: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। कई दिनों से पारा लगातार 40 या उसके आसपास बना हुआ है। इस तरह की गर्मी हमारी सेहत के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। तापमान बढ़ने के साथ शरीर का प्राकृतिक संतुलन प्रभावित होने लगता है। शरीर गर्मियों से खुद की रक्षा के लिए अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से कम होने लगते हैं। यही कारण है कि गर्मियों में डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक, लो ब्लड प्रेशर, थकान-चक्कर आने जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। गर्मी का ये मौसम पेट संबंधी समस्याओं जैसे संक्रमण, फूड पॉइजनिंग के खतरे को भी बढ़ा देता है। खान-पान को लेकर असावधानी से ये जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जान लेते हैं कि इस मौसम में क्या चीजें खानी चाहिए और क्या नहीं?
गर्मियों में खान-पान को रखें ध्यान | Summer Health
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मियों में खानपान को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। तला-भुना, मसालेदार, बहुत ज्यादा मीठा, कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीते रहते हैं, पर असल में ये शरीर को राहत देने के बजाय शुगर लेवल और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता हैं।
-
हाई-फैट और प्रोसेस्ड फूड पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे एसिडिटी, अपच महसूस होती है।
-
ज्यादा नमक वाला भोजन शरीर से पानी की कमी बढ़ा सकता है।
-
मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, दही का सेवन करें, ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
गर्मियों में कैसा होना चाहिए खानपान? | Summer Health
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार गर्मियों में खूब पानी पाते रहना और पानी से भरपूर फलों-सब्जियों का सेवन जरूरी है।
-
तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
-
खीरा, ककड़ी, खरबूजा और संतरे भी आपको हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
-
दही, छाछ और नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत हैं। ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने में सहायक हैं।
-
घर का बना हल्का भोजन पाचन को ठीक रखने का सबसे बेहतर विकल्प हैं।
-
अंकुरित अनाज, मौसमी फल और हल्का प्रोटीन शरीर को ऊर्जा देते हैं और आपको सेहतमंद रखते हैं।
गर्मियों में क्या नहीं खाना चाहिए | Summer Health
गर्मियों में क्या खाएं, इससे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि क्या न खाएं। डॉक्टर कहते हैं, इन दिनों खान-पान को लेकर थोड़ी सी भी असावधानी आपको बीमार कर सकती है।
-
गर्मियों में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और तेल वाली चीजें कम खानी चाहिए। ऐसे भोजन पाचन पर नकारात्मक असर डालते हैं।
-
ज्यादा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स मूत्रवर्धक होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।
-
बहुत ज्यादा ठंडी चीजें गले और पाचन की गड़बड़ी बढ़ा सकती हैं।
-
पैकेज्ड जूस, सोडा और मीठे पेय पदार्थों की जगह सादा पानी, छाछ और नारियल पानी बेहतर विकल्प हैं।
-
गर्मियों में बासी खाना, खुले में रखी चीजें बिल्कुल न खाएं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।




