डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

इन गलतियों के कारण बढ़ जाता है UTI का जोखिम, जानिए इससे बचने के उपाय

UTI Prevention Tips: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) बेहद पीड़ादायक संक्रमण है, जो मूत्रमार्ग के किसी भी हिस्से किडनी, मूत्राशय या मूत्रमार्ग को प्रभावित कर सकता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्‍यादा आम है, जिसका मुख्य कारण शारीरिक संरचना है। आंकड़ों के मुताबिक, हर 10 में से लगभग 6 महिलाओं को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार यूटीआई होता है, जबकि पुरुषों में यह दर 10 में से सिर्फ 1 होती है।

अधिकतर मामलों में यह संक्रमण हमारी रोजमर्रा की गलतियों या लापरवाही का नतीजा होता है। यूटीआई का जोखिम बढ़ाने वाली सबसे बड़ी गलती है पेशाब को लंबे समय तक रोके रखना है। इस संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय जलन और दर्द शामिल हैं। इन सामान्य गलतियों को पहचानना और उनसे बचना ही यूटीआई से बचाव की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है।

इन गलतियों के कारण बढ़ जाता है UTI का जोखिम, जानिए इससे बचने के उपाय

अपर्याप्त पानी पीना और पेशाब रोकना | UTI Prevention Tips

पानी कम पीना यूटीआई के जोखिम को तेजी से बढ़ाता है। जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो मूत्रमार्ग से बैक्टीरिया लगातार बाहर निकलते रहते हैं। पेशाब को लंबे समय तक रोके रखना इस संक्रमण का सबसे बड़ा कारण है। ऐसा करने से मूत्राशय में बैक्टीरिया पनपते हैं और संक्रमण शुरू कर देते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि प्यास न लगने पर भी एक नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

महिलाओं में यूटीआई के कारण | UTI Prevention Tips

महिलाओं में यूटीआई का एक प्रमुख कारण है शौच के बाद सफाई की गलत दिशा। विशेषज्ञ हमेशा आगे से पीछे की ओर सफाई करने की सलाह देते हैं, ताकि गुदा क्षेत्र के बैक्टीरिया मूत्रमार्ग में न पहुंचें। इसके अलावा टाइट-फिटिंग अंडरगारमेंट्स और सिंथेटिक कपड़े पहनने से उस क्षेत्र में नमी बनी रहती है, जो बैक्टीरिया के पनपने के लिए एक आदर्श जगह बन जाता है।

यह भी पढ़ें: ठंड के मौसम में ज्‍यादा बिकता है पपीता, जानिए सर्दियों में इसका सेवन करना सही है या नहीं?

पब्लिक टॉयलेट और स्विमिंग पूल का उपयोग

सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि वे संक्रमण का स्रोत हो सकते हैं। इसके अलावा दूषित स्विमिंग पूल में लंबे समय तक रहने से भी यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है। इन स्थानों का उपयोग करते समय हमेशा पर्सनल हाइजीन बनाए रखें।

यूटीआई से बचाव के सरल उपाय | UTI Prevention Tips

  • दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर से बैक्टीरिया अपने आप बाहर निकल जाएं।
  • जब भी पेशाब लगे, तुरंत जाएं इसे अधिक देर तक रोकने से बचें।
  • पर्सनल हाइजीन का खास ध्यान रखें।
  • क्रैनबेरी जूस पीने से बैक्टीरिया मूत्राशय की दीवारों से चिपक नहीं पाते, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
  • ढीले-ढाले सूती अंडरगारमेंट्स ही पहनें, ताकि नमी जमा न हो।
  • यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद पेशाब जरूर करें, यह बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button