Vaccination: ये 5 वैक्सीन हर किसी को जरूर लगवाने चाहिए, कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहेंगे


Vaccination: आज के समय में बदलती जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और नई-नई बीमारियों के खतरे के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। अक्सर लोग वैक्सीन को सिर्फ बच्चों तक सीमित समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वयस्कों को भी कई महत्वपूर्ण टीकों की जरूरत होती है। सही समय पर टीकाकरण न सिर्फ गंभीर बीमारियों से बचाता है, बल्कि जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में हर युवा व्यक्ति को ये 5 टीका जरूर लगवाने चाहिए। डॉक्टर ने ऐसे कुछ जरूरी वैक्सीन के बारे में बताया है जिससे आप खतरनाक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हर व्यक्ति को ये वैक्सीन जरूर लगवाने चाहिए।
युवाओं के लिए जरूरी वैक्सीन कौन से हैं? | Vaccination
इन्फ्लुएंजा (Flu) वैक्सीन- हर साल बदलने वाले फ्लू वायरस से बचाव के लिए इन्फ्लुएंजा वैक्सीन बेहद जरूरी है। खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह टीका जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसे हर साल लगवाने की सलाह दी जाती है। टेटनस, डिफ्थीरिया और पर्टुसिस (Tdap) वैक्सीन- यह वैक्सीन तीन खतरनाक बीमारियों टेटनस, डिफ्थीरिया और काली खांसी से सुरक्षा देती है। वयस्कों को हर 10 साल में इसका बूस्टर डोज लेना चाहिए, ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
-
हेपेटाइटिस बी वैक्सीन (Vaccination)– हेपेटाइटिस बी एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो लीवर को प्रभावित करता है और आगे चलकर लिवर सिरोसिस या कैंसर का कारण बन सकता है। यह संक्रमण खून या शारीरिक द्रव के संपर्क से फैलता है, इसलिए सभी उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।
-
एचपीवी (HPV) वैक्सीन (Vaccination)– ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए यह वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण है। यह खासतौर पर सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करता है। किशोरियों और युवा महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी यह टीका लगवाने की सलाह दी जाती है।
-
कोविड-19 वैक्सीन (Vaccination)– कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया है कि संक्रामक बीमारियां कितनी तेजी से फैल सकती हैं। कोविड वैक्सीन न केवल संक्रमण के खतरे को कम करती है, बल्कि गंभीर लक्षणों और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को भी घटाती है। समय-समय पर बूस्टर डोज लेना भी जरूरी है।
क्यों जरूरी है वयस्क टीकाकरण? | Vaccination
अक्सर लोग सोचते हैं कि बचपन में लगे टीके ही पर्याप्त हैं, लेकिन कई वैक्सीन का असर समय के साथ कम हो जाता है। इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ इम्युनिटी भी कमजोर होने लगती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वयस्क टीकाकरण एक मजबूत सुरक्षा कवच का काम करता है। सही समय पर सही वैक्सीन लगवाकर हम न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर अपनी वैक्सीनेशन स्टेटस की जांच जरूर करें और आवश्यक टीके समय पर लगवाएं।





