स्वास्थ्य और बीमारियां

कंधे में हल्का दर्द हो सकता है Frozen Shoulder, निजात पाने का ये है तरीका

फ्रोजन शोल्डर एक दर्दनाक स्थित है, जिस कारण आपको कंधों को मूवमेंट करने में भी मुश्किल होती है। फ्रोजन शोल्डर को एडहेसिव कैप्सूलाइटिस के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें कंधे के जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। जिस कारण आपकी गति धीमी हो जाती है और आपको मूवमेंट में कठिनाई होती है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर देरी तक बैठे रहना या शरीर को मूवमेंट न करने देना फ्रोजन शोल्डर का कारण बनता है। यह दर्द धीरे-धीरे या अचानक शुरू होता है और फिर काफी तेज हो जाता है। इससे बचाव के लिए आप निम्नलिखित चार तरीके अपना सकते हैं और इससे निजात पा सकते हैं।

नियमित एक्सरसाइज

कंधे के जोड़ों को मजबूत और लचीला बनाए रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और रोटेटर कफ एक्सरसाइज जैसे कि पेंडुलम स्ट्रेच, टॉवल स्ट्रेच और कंधे की रोटेशन एक्सरसाइज शामिल करें। ऐसा करने से कंधे की मांसपेशियों में तनाव कम होता है और मूवमेंट की रेंज बढ़ती है।

सही पोस्चर

अपने बैठने और खड़े होने के तरीके को सही रखें। जब आप लंबे समय तक बैठते हैं या कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो अपनी पीठ और कंधे सीधे रखें और समय-समय पर स्ट्रेचिंग करें, इससे आपको इस समस्या से बचने में आसानी होगी। ऐसा करके सही पोस्चर होगा जिससे कंधे पर अतिरिक्त दबाव कम होता है और दर्द की संभावना कम हो जाती है।

गर्म व ठंडी सिकाई

यदि आपको कंधे में हल्का दर्द महसूस हो रहा है, तो गर्म और ठंडी सिकाई का उपयोग करें। 15-20 मिनट के लिए बर्फ का पैक और फिर गर्म पानी की बोतल का उपयोग करें। गर्मी और ठंडी सिकाई बेहद फायदेमंद है और इससे सूजन कम होती है व रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।

आराम और उचित निद्रा

अपने कंधे को अधिक तनाव न दें और पर्याप्त आराम करें। सोते समय अपने कंधे को सही पोजीशन में रखें, इसके लिए सपोर्टिव तकिए का उपयोग करें। शरीर को पर्याप्त आराम देने और पूरी नींद लेने से शरीर की मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है, जिससे कंधे को खूब आराम मिलता है।

इन उपायों को अपनाकर आप फ्रोजन शोल्डर की समस्या से बच सकते हैं और कंधे को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं। यदि दर्द बना रहता है या बढ़ता है, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button