किचन में पायी जाने वाली कुछ साधारण और सस्ती-सी चीजें भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत गुणकारी साबित हो सकती हैं। इन चीजों में मौजूद मेडिसिनल गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व इन्हें आयुर्वेद, यूनानी और अन्य पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों में भी कई बीमारियों की नेचुरल दवाइओं का दर्जा दिला देते हैं। हालांकि, बहुत-से लोगों को ऐसी चीजों के गुण और फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती। ऐसी ही एक चीज है जीरा, जो हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाला एक बहुत ही आम-सा मसाला है।
काले-भूरे रंग के ये बीज आपकी दाल और सब्जियों का स्वाद बढ़ाते हैं। साथ ही यह कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने का काम भी करते हैं। जीरा, बेली फैट या मोटापा बढ़ने की समस्या का भी एक नेचुरल इलाज है। आज हम आपको बतायेंगे कि मोटापा कम करने के लिए जीरे का सेवन कैसे करें और हेल्थ के लिए जीरे के सेवन के क्या फायदे हैं।
बेली फैट और मोटापा से बीमारियों का रिस्क
मोटापा आज एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है, क्योंकि दुनियाभर में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, कम न्यूट्रिएंट्स वाली डाइट और एक्सरसाइज ना करने जैसी आदतों के कारण लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीजेज का रिस्क कई गुना बढ़ा देता है इसीलिए मोटापा कम करना और बेली फैट घटाना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सही डाइट, एक्सरसाइज और नेचुरल रेमेडीज की मदद से लोगों को वजन कम करने की सलाह दी जाती है।
Also Read – Vitamin D लेते हैं पर नहीं मिल रहा पूरा फायदा, तो इस तरह करें पूर्ति
वेट लॉस के लिए जीरे का सेवन
मोटापा कम करने के लिए जीरे का पानी पीना एक आसान और असरदार तरीका है। कई लोग मोटापा कम करने के लिए जीरा वॉटर का सेवन करते हैं।
इस तरह तैयार करें जीरा पानी
- एक गिलास पानी उबाल लें। इस पानी में 1-2 चम्मच जीरा के बीज डालें।
- फिर इसे 10 मिनट तक उबालें।
- अब इस मिश्रण को आंच से उतार लें। फिर इसमें एक नींबू निचोड़ें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और पानी को छान लें। अपनी पसंद के अनुसार गर्मागर्म या ठंडा होने के बाद पीएं।
जीरा पानी पीने के फायदे
वेट लॉस
डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण जीरा एक वेट लॉस फूड है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और इससे वेट लॉस तेजी से होता है।
पाचन शक्ति
जीरा डाइजेशन सुधारने का काम भी करता है जिससे हर मौसम में आपका पेट ठीक रहता है। इससे ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।
सूजन
जीरा पानी पीने का एक और फायदा यह है कि यह शरीर की सूजन कम करता है।