शरीर में Fatty Liver की ओर इशारा कर सकते हैं मामूली से दिखने वाले तिल, जानिए कैसे?

Way to Know Fatty Liver in Body: अक्सर खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से हमारा शरीर फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या की चपेट में आ जाता है। जो लोग अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को नहीं सुधार पाते हैं, वो फैटी लिवर की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप शुरुआती दौर में ही फैटी लिवर की समस्या को डिट्क्ट कर लें तो आपकी सेहत को ज्यादा खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।
क्या आपके तिल के साइज में भी बदलाव हो रहा है? बता दें कि अगर आपके शरीर पर मौजूद तिल का साइज बड़ा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप फैटी लिवर की समस्या का शिकार बन चुके हों। हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Expert) के अनुसार, ये लक्षण मेलानोमा या त्वचा कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी की तरफ भी इशारा कर सकता है। यही वजह है कि इस तरह के लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

गर्दन के साइज पर गौर करें | Way to Know Fatty Liver in Body
हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर के मुताबिक फैटी लिवर की एक निशानी, मोटी गर्दन भी है। अगर किसी महिला की गर्दन 37 सेंटीमीटर से ज्यादा मोटी है, तो ये फैटी लिवर का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर किसी को मिरर में अपनी छवि देखने पर गर्दन के ऊपर काले रंग की धारियां और मस्से दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि उन्हें फैटी लिवर हो।
यह भी पढ़ें: Vitamin B12 से भरपूर होता है रसोई में रखा ये मसाला, ऐसे करिए अपनी डाइट में शामिल
वेट को कंट्रोल करना जरूरी | Way to Know Fatty Liver in Body
अगर आप फैटी लिवर की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत को अलविदा कह देना चाहिए। इसके अलावा वेट को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है, क्योंकि मोटापा भी फैटी लिवर का कारण बन सकता है। फैटी लिवर की समस्या को समय रहते डिटेक्ट किया जा सके, इसके लिए आपको रेगुलरली अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए।




