ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Bones Health: ये दो आदतें आपकी हड्डियों को कर देंगी खोखला, हो जायेंगे परेशान

Bones Health: जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की समस्याओं के विकसित होने का खतरा रहता है, हड्डियों की बढ़ती समस्याओं के लिए भी इसे एक कारक के तौर पर देखा जा रहा है। हड्डियों का स्वस्थ रहना शरीर की संरचना और संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों की समस्या को सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, कुछ गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हड्डियों की समस्याओं से बचाव के लिए दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और जीवनशैली को स्वस्थ रखकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। गड़बड़ आदतों के चलते ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि दैनिक जीवन और खान-पान की कौन सी आदतें हड्डियों की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है?

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के तरीके | Bones Health

डॉक्टर कहते हैं, सभी आयु वाले लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने चाहिए। इसके लिए जीवनशैली और आहार को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें और नियमित रूप से योग-व्यायाम की आदत बनाएं। भोजन में कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर चीजें अवश्य हों। हड्डियों की बीमारियों से बचाव के लिए शराब-धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।

शारीरिक निष्क्रियता बढ़ा सकती है जोखिम | Bones Health

शारीरिक निष्क्रियता के कारण शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हड्डियों को कमजोर करने में शारीरिक निष्क्रियता की बड़ी भूमिका मानी जाती है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही गठिया की दिक्कत हो सकती है। हड्डियों की समस्याओं को कम करने के लिए सूर्य के प्रकाश में भी रोजाना कुछ समय बिताने की आदत जरूर बनाएं।

धूम्रपान के हो सकते हैं गंभीर दुष्प्रभाव | Bones Health

धूम्रपान की आदत न सिर्फ फेफड़ों के लिए समस्याकारक है, साथ ही यह हड्डियों की कमजोरी का भी कारण बन सकती है। शोध के अनुसार, धूम्रपान करने वाली महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे समय पहले रजोनिवृत्ति हो सकती है। यहऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी बढ़ाने वाली स्थिति मानी जाती है। धूम्रपान के कारण हड्डियों का घनत्व भी कम होने लग जाता है। धूम्रपान संपूर्ण शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक आदत मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button