स्वास्थ्य और बीमारियां

सुपरफेटेशन के कारण महिला ने 6 महीने में दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानें इस बारे में विस्तार से

कुछ दिन पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पता चला है कि एक महिला ने 6 महीने में ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस महिला का वीडियो इंटरनेट पर विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल है जिसे लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक महिला दो बच्चों के साथ नजर आ रही है जिसमें एक बच्चे की उम्र 6 माह तो एक नवजात बच्चा नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महिला ने 6 महीने के अंदर ही 2 बच्चों को जन्म दिया है।

महिला की पहचान?

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की ‘जेसिका’ के रूप में हुई है। जेसिका कैलिफोर्निया में एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना को लेकर सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे 6 महीने के अंदर ही दो बच्चों को जन्म देना संभव है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद इस घटना की सच्चाई को देखा गया तो सामने आया कि यह केवल सुपरफेटेशन की प्रक्रिया से द्वारा ही संभव है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक महिला गर्भवती होने के बाद भी दूसरा गर्भ धारण कर सकती है।

क्या है सुपरफेटेशन?

हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक सुपरफेटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपको तब गर्भ धारण कराया जाता है जब आप पहले से एक बार गर्भवती हों। आसान शब्दों में कहें तो सुपरफेटेशन तब होता है जब एक महिला के गर्भ में एक अंडा पहले से फर्टिलाइज्ड हो रहा हो। गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर तमात तरह के परिवर्तनों से जूझता है। हालांकि इस दौरान भी महिला को इस विधि के माध्यम से गर्भधारण कराया जा सकता है। लेकिन इस विधि से ओवुलेशन के चांस बेहद कम हो जाते हैं।

कितना आम है सुपरफेटेशन?

बात करें सुपरफेटेशन की तो यह काफी दुर्लभ प्रक्रिया है। अब तक इसके कुल मामलों में केवल 10 मामले ऐसे सामने आए हैं जो पुष्ट माने जा सकते हैं। मनुष्य में सुपरफेटेशन के सफल होने की संभावना लगभग शून्य के बराबर है। यह प्रक्रिया छोटे स्तनधारियों और मछलियों की प्रजातियों में संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button