ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: सेहत के सबसे बड़े दुश्मन से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी खास सलाह

Health Tips: बढ़ता वजन और मोटापा मौजूद समय में सेहत के लिए सबसे गंभीर जोखिमों में से एक बना हुआ है। इसे सिर्फ लुक खराब करनी वाली समस्या समझने की भूल न करे, मोटापा असल में सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। डॉक्टर इसे साइलेंट हेल्थ क्राइसिस कहते हैं। विशेषतौर पर पेट के आसपास जमा चर्बी यानी बेली फैट आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, फैटी लिवर यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर का भी शिकार बना सकती है। अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं तो अलर्ट हो जाइए, वरना सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।

मोटापा आ तो आसानी से जाता है, पर इससे छुटकारा पाना असल में बहुत कठिन है। कई लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, मीठा छोड़ देते हैं फिर भी लाभ नहीं मिलता। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यायाम में कमी के अलावा बढ़ते वजन का असली कारण हमारी थाली में छिपा है। हम जो कुछ भी खा रहे हैं उसका सेहत पर सीधा असर पड़ता है। तली-भुनी चीजें, बार-बार बाहर का खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन और जरूरत से अधिक तेल का सेवन शरीर में कैलोरी का स्तर बढ़ा देता है। अतिरिक्त कैलोरी के रूप में शरीर में फैट जमा होने लगती है। अब सवाल ये है कि वजन बढ़ गया है तो इसे कम कैसे किया जाए?

मोटापा कम करने के लिए  स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह | Health Tips

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, वेट लॉस के लिए हर बार फैन्सी जिम और महंगे उपाय ही मददगार होंगे ऐसा जरूरी नहीं है। मोटापा घटाने की शुरुआत छोटी आदतों से होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक सुझाव में वजन घटाने और सेहत को लाभ देने के लिए रोजाना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल में 10% तक की कटौती करने की सलाह दी गई है।

सही खान-पान, संतुलित मात्रा में तेल का इस्तेमाल न केवल वजन कम करने में सहायक है, बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार लोगों को मोटापे से निपटने के लिए कुकिंग ऑयल की मात्रा कम करने की सलाह दे चुके हैं।

खाने में तेल के इस्तेमाल को लेकर बरतें सावधानी | Health Tips

खाना पकाने के लिए तेल जरूरी है,लेकिन इसकी अधिकता शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। एक चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है। खाने में तेल की अधिकता आपके कैलोरी इंटेक को बढ़ा देती है जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है। पेट के आसपास जमा चर्बी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं।

कम तेल वाला भोजन पाचन में आसान होता है जबकि तला-भुना खाना पेट भारी करता है। ये गैस, एसिडिटी और सुस्ती बढ़ाता है। ज्यादा तेल वाली चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाने वाली मानी जाती हैं, जिसके कारण हृदय स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

कम तेल से कैसे घटता है मोटापा? | Health Tips

मोटापा घटाने के लिए सबसे जरूरी है हाई कैलोरी वाली चीजें कम खाना करना और अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करना। जब आप खाने में तेल कम करते हैं तो कुल कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाती है। इससे वजन बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है। कम तेल वाला खाना शरीर में फैट स्टोरेज को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर भी स्थिर रहती है और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम हो सकती है। जब शरीर को हल्का, संतुलित और पोषक भोजन मिलता है, तो ऊर्जा स्तर बेहतर रहता है और व्यक्ति ज्यादा सक्रिय रहता है। ये भी वजन घटाने के लिए जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button