ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या

Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा का उत्साह देखने को मिलता है। लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान तेज गर्मी, उमस, लगातार चलना और कम आराम की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। कई बार श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, थकान और बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

लंबी यात्रा के दौरान शरीर को पर्याप्त पानी, ऊर्जा और आराम की जरूरत होती है। अगर कुछ जरूरी सावधानियां बरती जाएं तो कांवड़ यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें | Kanwar Yatra 2026

कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल चलने से शरीर से पसीने के जरिए पानी और मिनरल्स बाहर निकलते रहते हैं। इसलिए प्यास लगने का इंतजार न करें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें। लंबे समय तक पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें | Kanwar Yatra 2026

ज्यादा पसीना आने से शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में ओआरएस, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

हल्का और पौष्टिक भोजन लें | Kanwar Yatra 2026

यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें। फल, सूखे मेवे, नारियल पानी, हल्का भोजन और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं।

धूप से बचाव करें | Kanwar Yatra 2026

तेज धूप में ज्यादा देर तक चलने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और लू लगने का खतरा रहता है। कोशिश करें कि सिर को ढककर रखें, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें और संभव हो तो दोपहर की तेज धूप में आराम करें।

शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करें | Kanwar Yatra 2026

अगर यात्रा के दौरान चक्कर आना, ज्यादा कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द, मुंह सूखना या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो तुरंत आराम करें और पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स लें। इन संकेतों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां | Kanwar Yatra 2026

  •  यात्रा शुरू करने से पहले शरीर को पर्याप्त हाइड्रेट रखें

  • अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें

  • ज्यादा गर्मी में जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें

  • बीपी, डायबिटीज या अन्य बीमारी से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें

  • तबीयत खराब होने पर तुरंत मेडिकल सहायता लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button