स्वास्थ्य और बीमारियां

Stroke आने के 1 महीने पहले ही दिखने लगते हैं ये संकेत, इस तरह होगा बचाव

स्ट्रोक एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। जब मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है या मस्तिष्क में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, तो स्ट्रोक आता है। ऐसे में, मस्तिष्क में खून की आपूर्ति न होने के कारण मस्तिष्क के ऊतकों तक ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं। ऐसी स्थिति में अगर मरीज को तुरंत इलाज ना मिले, तो विकलांगता या मृत्यु होने का खतरा रहता है। हालांकि, स्ट्रोक कभी अचानक से नहीं आता है।

स्ट्रोक आने से लगभग एक महीने पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इसके खतरे को अधिक बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए, वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद से जानते हैं कि स्ट्रोक आने से एक महीने पहले किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं?

स्ट्रोक आने के 1 महीने पहले दिखते हैं ये लक्षण

ज्यादातर मरीजों को स्ट्रोक आने से कुछ दिनों पहले से ही स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेडिकल भाषा में इसे मिनी स्ट्रोक कहा जाता है। इससे स्थायी क्षति नहीं होती है और 24 घंटे में खुद ही ठीक हो जाता है। लेकिन इसके लक्षणों के दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइए, जानते हैं स्ट्रोक आने से एक महीने पहले क्या लक्षण नजर आते हैं?

  • बोलने में परेशानी होना
  • हाथ-पैरों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस होना
  • चेहरे की बनावट में बदलाव होना या चेहरे की मांसपेशियां गिरना​​
  • अचानक धुंधला दिखना
  • बार-बार चक्कर आना
  • बैलेंस बिगड़ना और चलने में परेशानी
  • अचानक कंफ्यूजन होना
  • याददाश्त कम होना
  • बिना कारण तेज सिरदर्द होना
  • निगलने में कठिनाई होना

स्ट्रोक से बचाव

  • स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन बंद कर दें।
  • अपने वजन को कंट्रोल में रखें।
  • फैट का सेवन कम करें।
  • डॉक्टर के अनुसार ​हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों की दवा लेते रहें।
  • अच्छी और गहरी नींद लें।
  • स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button