नारियल पानी पीते ही एक शख्स की कुछ ही घंटे में हुई मौत, कर दी थी ये गलती

नारियल पानी (Coconut Water) बेहद हेल्दी और पावरफुल है। इसमें नेचुरल तौर से इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व देते हैं। मगर, इसे गलत तरीके से स्टोर करने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसा करने से जान भी जा सकती है।हाल ही में एक ऐसा केस भी देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेनमार्क के रहने वाले एक शख्स की मौत नारियल पानी पीने से हो गई, जिसके बाद नारियल पानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
69 वर्षीय के बुजुर्ग को नारियल पानी पीने के कुछ घंटे बाद कई समस्याएं होने लगी। उसे तेज पसीना निकलने, जी मिचलाने और उल्टी होने लगी। इसके अलावा कंफ्यूजन, पीली स्किन और बैलेंस बिगड़ने जैसे लक्षण भी नजर आए, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। एमआरआई में पता चला कि दिमाग में सूजन का पता लगा।ICU में मेटाबॉलिक एंसेफेलोपैथी का इलाज चला, जिसमें इसमें मेटाबॉलिज्म की प्रॉब्लम से ब्रेन डिस्फंक्शन होता है। अस्पताल में भर्ती होने के 26 घंटे बाद उसका ब्रेन डेड हो गया और लाइफ सपोर्ट भी बंद हो गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नारियल पानी से क्यों ऐसी समस्या हुई?
एमरजिंग इंफेक्शियस डिजीज जर्नल की केस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के 4.5 घंटे पहले मरीज ने स्ट्रॉ से नारियल पानी पिया था। उस पानी का स्वाद खराब था, इसलिए थोड़ी ही मात्रा पी। उसने अपनी पत्नी से भी इसके बारे में बात की, जब नारियल को खोला गया तो अंदर से पूरा सड़ा निकला।रिपोर्ट में बताया गया कि नारियल छिला हुआ था और आसानी से स्ट्रॉ डालने के लिए जगह बन गई थी। ऐसे नारियल को फ्रिज में 4-5 डिग्री सेल्सियस पर रखने की सलाह दीजाती है, लेकिन उस शख्स ने नारियल लेने के बाद करीब एक महीने तक खुले में ही रखा था।
यह भी पढ़ें: फाइबर से भरपूर होता है यह सूखा मेवा, एक साथ दूर कर सकता है कई गंभीर समस्याएं
नारियल को सही तरह क्यों रखना चाहिए?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि खुले नारियल को फ्रिज में ही रखना चाहिए, क्योंकि उसकी सेल्फ लाइफ काफी कम होती है। बिना खुले नारियल को महीनों तक रूम टेंपरेचर पर रख सकते हैं। छिले नारियल को एयर टाइट कंटेनर में जिपलॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। ऐसा करके आप 3 से 5 दिन तक इसका यूज कर सकते हैं। अगर नारियल को गलत तरीके से स्टोर करते हैं तो उसमें बैक्टीरिया बढ़ जाा है और फिर पीने से इंफेक्शन हो सकता है। कई बार तो फूडबोर्न डिजीज हो सकती है या फिर यह जानलेवा भी हो सकता है।