ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Lucknow: स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए लगे स्वास्थ्य शिविर

Lucknow: जनपद में सीएचसी काकोरी के तहत जेहटा गाँव, सीएचसी सरोजिनी नगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी, सीएचसी बक्शी का तालाब के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) पारा,  सीएचसी इंदिरा नगर के नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा और सीएचसी टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा गाँव में टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित हुए जिसमें लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इन स्वास्थ्य शिविरों में कैंसर, टीबी की स्क्रीनिंग के साथ आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट(आभा) कार्ड बनाये गये। इसके आलावा डायबिटीज और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग भी की गयी। इन स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गयीं। यह शिविर सम्बन्धित सीएचसी के अधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुए। शिविरों का निरीक्षण एनसीडी के नोडल डॉ. निशांत निर्वाण तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल द्वारा किया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि सीएचसी काकोरी के तहत जेहटा गाँव,   220 की ओपीडी हुई। 75 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। कुल 25 आभा आईडी बनी। इसके साथ ही 33 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई। सीएचसी सरोजिनी नगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी, में कुल 64 की ओपीडी हुई। 45 लोगों की ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, 32 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और 15 की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी इंदिरा नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा में कुल 101 की ओपीडी हुयी। यहाँ पर 28 लोगों के ओरल कैंसर, 34 के ब्रेस्ट कैंसर, 12 की सर्वाइकल कैंसर तथा 21 की टीबी की स्क्रीनिंग हुयी जिसमें से पांच संभावित टीबी रोगियों का स्पुटम जाँच के लिए भेजा गया।

Lucknow: स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए लगे स्वास्थ्य शिविर

सीएचसी टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज में कुल 118 की ओपीडी हुयी जिसमें डायबिटीज के और हाइपरटेंशन के लिए 54 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी से 16 लोगों डायबिटीज और 12 हाइपरटेंशन से ग्रसित पाए गए। 14 लोगों की ओरल कैंसर, 15 की टीबी की और 8-8 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी। इस अवसर पर 41 आभा कार्ड और 37 आयुष्मान कार्ड बने। बक्शी का तालाब ब्लॉक के पारा पंचायत भवन में कुल 74 की ओपीडी हुई। कुल 33 लोगों की गैर संचारी रोगों को स्क्रीनिंग की गई जिसमें से दो को ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग रेफर किया गया। 17 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई और पांच महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कर रेफर किया गया। सात लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई। कुल छह आयुष्मान कार्ड और आठ आभा आईडी बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button