गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Black Tea: टी लवर्स के लिए ब्लैक टी है बेहद फायदेमंद, हार्वर्ड की रिसर्च में हुआ खुलासा

Black Tea Lover: चाय के शौकीनों की सुबह की शुरुआत चाय के बिना नहीं होती है। ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन हार्वर्ड हेल्थ ने दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है। ब्लैक टी शरीर की सूजन कम करने में सहायक है। इसके अलावा ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लैक टी पीने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।https://www.youtube.com/watch?v=uv4nprUvyTA&t=2s

  • दिल की सेहत के लिए: ब्लैक टी में ‘फ्लेवोनोइड्स’ नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। रिसर्च के अनुसार, नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना घट जाती है।

  • पाचन में सुधार: इसमें मौजूद ‘टैनिन’ और अन्य तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। यह पेट की सूजन को कम करने और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

  • एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना: ब्लैक टी में ‘पॉलीफेनोल्स’ होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और पुरानी बीमारियों को दूर रखने में सहायक है।

  • एकाग्रता और एनर्जी: इसमें कैफीन के साथ ‘एल-थियानिन’ नामक अमीनो एसिड होता है। यह आपको कॉफी की तरह अचानक घबराहट दिए बिना धीरे-धीरे ऊर्जा देता है और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है।

  • शुगर कंट्रोल: ब्लैक टी शरीर में इंसुलिन के स्तर को सुधारने में मदद कर सकती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना आसान होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button