ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

World Liver Day 2026: ये चार चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी ‘दुश्मन’, जान लें

World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक करना है। लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और ऊर्जा स्टोरेज जैसे कई जरूरी कार्य करता है। क्या आप जानते हैं कि कई बार लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सावधान हो जाएं और उन चीजों से दूरी बनाएं, जो हमारे लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। आइए जानते हैं उन चार बड़ी आदतों के बारे में, जो आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो सकती हैं।

शराब का अधिक सेवन | World Liver Day 2026

अत्यधिक शराब पीना लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जब आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर उसे तोड़ने (मेटाबोलाइज) में जुट जाता है और इस प्रक्रिया में टॉक्सिन्स बनते हैं। ये टॉक्सिन्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक शराब पीने से शरीर को काफी दिक्कतें होती हैं।

पैक्ड स्नैक्स | World Liver Day 2026

पैक्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा नमक होता है। ये धीरे-धीरे लिवर में फैट जमा करते हैं और उसकी कार्यक्षमता को कम कर देते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, ये शरीर में सूजन (इन्फ्लेमेशन) भी बढ़ाते हैं।

ज्यादा तलाभुना खाना | World Liver Day 2026

डीप फ्राइड और ऑयली फूड पचाने में लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट्स लिवर में जमा होकर उसे कमजोर बना देते हैं। लगातार तला-भुना खाना खाने से वजन बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह आदत लंबे समय में फैटी लिवर और मेटाबॉलिक समस्याओं को जन्म देती है।

पैनकिलर दवाइयां | World Liver Day 2026

बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर बुखार या सिरदर्द जैसी दवाओं का ओवरडोज लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग छोटी-छोटी परेशानी में भी दवा ले लेते हैं, जिससे लिवर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम हो जाती है।

बचाव के उपाय | World Liver Day 2026

  • संतुलित आहार लें

  • रोजाना व्यायाम करें

  • शराब और धूम्रपान से दूरी रखें

  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button