वेब स्टोरीज

आंख फड़कना शुभ-अशुभ का संकेत ही नहीं, इस Vitamin की कमी से भी होता है ऐसा

Eye Twitching: अक्‍सर आपने आंखों के फड़कने पर लोगों को इसे शुभ या अशुभ संकेत से जोड़ते हुए देखा होगा। लोगों का मानना है कि किसी आंख के फड़कने से शुभ संकेत मिलते हैं या तो अशुभ। जबकि, यह सेहत से जुड़ा मामला है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों (Health Expert) के अनुसार आंख फड़कने की कई वजह होती हैं।

आंख फड़कना का एक कारण विटामिन की कमी (Vitamin deficiency) भी हो सकती है। मेडकिल भाषा में इस समस्या को मायोकेमिया (Myokymia) कहते हैं। ह्यूमन बॉडी को ठीक से काम करने के लिए कई तरह के विटामिनों की जरूरत होती है। इसकी कमी का शरीर पर अलग-अलग असर पड़ता है।

आंखों के फड़कने का कारण (Reason of Eye Twitching)

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट की मानें तो आंखों के फड़कने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले तो नींद पूरी नहीं होने के कारण आंख फड़क सकती है। ज्‍यादातर मामालों में यह परेशानी कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों को यह परेशानी लंबे समय के लिए परेशान कर सकती है। इससे कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

आंखों के विशेषज्ञों के मुताबिक, आंखों के फड़कने का कारण स्ट्रेस, बहुत ज्‍यादा कैफीन, आंखों पर जोर, कुछ दवाएं और आंखों का ड्राइनेस भी हो सकता है। हालांकि, इसके साथ ही विटामिन बी 12 (Vitamin B 12) की कमी के कारण भी आंखों के फड़कने की शिकायत हो सकती है। विटामिन बी 12 सेहत के लिए बहुत जरूरी विटामिन है और इसकी कमी के कारण कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। आंखों के फड़कने या पलकों को मुवमेंट में परेशानी को विटामिन बी 12 की कमी का संकेत भी माना जाता है।

आंख फड़कने से बचाव के तरीके

आंखों के फड़कने की समस्या से बचने के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है।

शराब और कैंफीन के सेवन में कमी करना, टेंशन को मैनेज करना और आंखों की एक्सरसाइज से मदद मिल सकती है।

आपको डाइट में विटामिन बी 12 से भरपूर चीजें शामिल करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button