स्वास्थ्य और बीमारियां

इस मौसम में बढ़ गया है दर्द और अकड़न? जानें इसके कारण और उपाय

इस मौसम में बहुत से लोग शरीर में दर्द और अकड़न से परेशान हैं। हर कोई सुबह उठने के साथ हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द व अकड़न से परेशान रहता है। वहीं कुछ लोग दिनभर आलस और नींद महसूस करते हैं। ये सब कुछ मौसम में बदलाव की वजह से होता है। तो आइये जानते हैं कि मौसम में होने वाला बदलाव इस समस्या का कारण कैसे बन सकता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं?

क्या मौसम बदलने से शरीर में दर्द होता है?

मौसम बदलना शरीर दर्द का बड़ा कारण बनता है। दरअसल, इन दिनों तापमान में अचानक बढ़ोतरी जोड़ों के दर्द, सिरदर्द, गठिया और फाइब्रोमायल्गिया जैसी बीमारियों को ट्रिगर करता है। इसके अलावा तापमान बढ़ने का दबाव आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है जिससे शरीर पर हवा का दबाव कम होता है। इससे टिशूज फैलते हैं और शरीर के भीतर दबाव बनता है जो कि शरीर में दर्द और अकड़न का कारण बनता है।

इतना ही नहीं ये मौसमी बदलाव आपकी जोड़ों में शिथिलता को भी बढ़ाता है। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि तापमान में मौसमी गिरावट जोड़ों की नमी को भी प्रभावित करती है जिससे दर्द और अकड़न बढ़ सकती है।

समस्या होने पर करें ये उपाय

अगर आपको शरीर में दर्द और अकड़न की समस्या ज्यादा हो रही है तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। सबसे पहले तो आपको गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए तो दूसरा आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपको सुबह उठकर सबसे पहले थोड़ा सा गुनगुना पानी पीकर एक्सरसाइज करना चाहिए जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और इन तमाम समस्याओं से आपको निजात मिल सकती है। तो, मौसम के अनुसार शरीर को एडजस्ट होने का मौका दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button