स्वास्थ्य और बीमारियां

गर्मियों में खायें गोंद कतीरा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। ऐसी ही एक चीज गोंद कतीरा है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ लू से भी बचाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, गर्मियों गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जान लेते हैं गोंद कतीरा के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है –

इम्यूनिटी बूस्ट करे

गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

लू से बचाए

चिलचिलाती धूप और गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी भी कम होती है।

कमजोरी दूर करे

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, अपच, उल्टी और मतली जैसे समस्याओं से राहत मिल सकती है।

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें?

डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, एक चम्मच गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह आप इस पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप इसे मिल्क शेक या स्मूदी में भी सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button