खाने-पीने की शुद्ध चीजें ढूढ पाना और उनका सेवन कर स्वस्थ रह पाना आज एक बड़ी चुनौती बन गया है। बाजार में मिलने वाली अधिकांश चीजों में मिलावट की जाती है जिससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा भी उत्पन्न होता है। मसालों से लेकर चाय पत्ती और आटे से लेकर बिस्किट नमकीन और देसी घी तक में मिलावट की खबरें आपने भी सुनी ही होगीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में दिनभर इस्तेमाल होने वाला सस्ता-सा नमक भी मिलावट से बच नहीं पाया है। जी हां, नमक में भी मिलावट की जाती है और यही नमक लोग अपने घरों में ले भी आते हैं।
नमक में मिलावट का अंदाजा आसानी से नहीं लग पाता है। इसीलिए, लोग अनजाने में ही इस मिलावटी नमक का सेवन कर खुद की तबियत खराब कर रहे हैं। इस लेख में हम बात करेंगे मिलावटी नमक खाने से होनेवाली बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में। साथ ही जानेंगे नकली नमक पहचानने का एक आसान-सा तरीका भी।
Also Read – Hepatitis B जानलेवा बीमारी, मगर टीका लेने वालों की संख्या कम क्यों?
मिलावटी नमक खाने से होते हैं ये नुकसान
- मिलावटी नमक खाने से लिवर से जुड़ी गम्भीर बीमारियां हो सकती हैं।
- डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी मिलावटी नमक खाने से बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। पेट में जलन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
- जिन लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत होती है उन्हें मिलावटी नमक खाने से कई कॉम्प्लिकेशन्स हो सकती हैं।
- मिलावटी नमक ब्रेन और किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
- इससे किडनी में स्टोन्स बन सकते हैं।
- गाउट (gout) की समस्या नकली नमक खाने से बढ़ सकती है।
ऐसे पहचानें असली और नकली नमक
- रूई से करें नकली नमक का टेस्ट
- एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच नमक डालें।
- अब एक कॉटन बॉल या रूई का टुकड़ा लें और नमक-पानी के मिश्रण में डाल दें।
- 5 मिनट तक रूई को पानी में ही रहने दें।
- अगर नमक नकली होगा तो रूई का रंग छूटने लगेगा।