डाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

बादाम खाने से हो सकता है नुक्सान ! जानिए इसे खाने के फायदे एवं सही तरीका।

हमारे बड़े बुजुर्गो ने कहा है कि बादाम खाने से यादाश्त तेज़ होती है , पर बादाम खाने का सिर्फ यही एक फायदा नहीं है। बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया है। यह नट बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर है।

बादाम खाने के कई फायदे हैं, जैसे कि :-

कैंसर से बचाव: बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा और बालों पर असरदायक : बादाम में मौजूद विटामिन ई और फैट्स त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल: बादाम में मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

ह्रदय रोग से बचाव : बादाम खाने से दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है , क्यूँकि इसमें मौजूद विटामिन्स और एन्टीऑक्सीटेंट इससे बचाव में मदत कर सकते है।

दिमाग की तेज़ी : बादाम में मौजूद विटामिन्स, मैग्निसियम, फाइबर ओमेगा-3 दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। इससे याददाश्त तेज़ हो जाती है।

डॉक्टर्स की मानी जाए तो यह महिलाओं के पीरियड्स में और ब्लीडिंग जैसी समस्याओं में फायदा करते है।

बादाम खाने का सही तरीका :-

दिन में काम से काम 3-4 बादाम खाने चाहिए , ज्यादा से ज्यादा यह आंकड़ा 7-8 तक पहुंच सकता है। पर इससे ज्यादा बादाम का सेवन सेहत को हानि भी पंहुचा सकता है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्यायें भी बढ़ जाती है। अपच, गैस, जलन जैसी समस्यायें हो सकती हैं। गर्मियों में बादाम खाने की मात्रा काम ही होनी चाहिए 3 या 4 पूरे दिन में क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है। गर्मियों में बादाम का अधिक सेवन शरीर को नुक्सान पंहुचा सकता है। बादाम को हम अपने दिनचर्या में ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स में ऐड कर सकते हैं।

खांसी जुखाम से लड़ रहे लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि बादाम से कफ बढ़ सकता है जिससे कठिनाइयों का सामना करना पढ़ सकता है। प्रेग्नेंट महिलाएं भी बादाम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर्स से कंसल्ट कर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button